फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सितारों से सीखें जिंदादिली और सकारात्मक जिंदगी जीने का तरीका

Tue, 31 Dec 2019 07:40 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

''सितारों में इतनी हिम्मत नहीं कि वे हमारी किस्मत का फैसला करें, बल्कि हमारी किस्मत हमारे हाथों में है।'' यह बात विश्व के प्रसिद्ध लेखक और नाटककार विलियम शेक्सपियर ने वर्षों पहले कही थी। आज भी जीवन के कई मोड़ पर हमें इस तरह के सकारात्मक विचारों की जरुरत पड़ती है।

विज्ञापन


अब चूंकि नया साल 2020 आने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं ऐसे में लोग नए साल की शुरुआत सकारात्मक होकर करना चाहते हैं। प्रेरक विचार हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कहते हैं ''जब तक आपके विचार सकारात्मक नहीं है, तब तक आपके सपने राख में मिलते रहेंगे।'' इसलिए अपने जीवन को हमेशा सकारात्मक होकर जीना ही हर व्यक्ति का उद्देश्य होना चाहिए।

अगर इन विचारों को अपने जीवन में लागू किया जाए तो हमारा जीवन उन्नति के शिखर पर पहुंच सकता है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर महान एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो तक। नए साल के इस खास मौके पर हम मनोरंजन जगत के सितारों द्वारा कहे गए कुछ प्रेरणात्मक उद्धरण (इंस्पिरेशनल कोट्स) आपके लिए लेकर आए हैं जिसे अपनी जिंदगी में अपनाकर आप आने वाला साल और भी खुशनुमा बना सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं। ऐसे में लेखन से जुड़ाव होना लाजिमी है। अमिताभ अपने सोशल मीडिया पर कई प्रेरक विचार शेयर करते रहते हैं। बिग बी को हिंदी सिनेमा में 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं। सात नवंबर 1969 को उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी रिलीज हुई थी। अब बरसों से अमिताभ बच्चन देश के एक ऐसे महानायक बने हुए हैं जिनका मुकाबला करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लगता है।
'जो बीत गया उसके पीछे मैं अपना समय बर्बाद नहीं करता। मैं उसे याद जरूर रखता हूं।'

'हम सभी के अंदर एक ऐसी अलौकिक शक्ति का भंडार जो तभी बाहर आता है जब वक्त हमारा इम्तिहान लेता है।'

शाहरुख खान - फोटो : amar ujala

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का ये साल बिना फिल्म के रहा है। इसके बाजीगर’, ‘अंजाम’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘मोहब्बतें’, ‘माय नाम इस खान’, ‘दिलवाले’ और भी ना जाने कितनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने अभिनय को दर्शाया है। यहां आप शाहरुख खान के जीवन से ये सीख ले सकते हैं कि जिंदगी रुकने का नाम नहीं है।

'सफलता और असफलता दोनों जीवन का हिस्सा हैं। दोनों स्थायी नहीं हैं।'

'मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मैं केवल अपनी उपस्थिति से लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला सकता हूं।'

आमिर खान - फोटो : amar ujala

आमिर खान

1984 में प्रदर्शित फिल्म 'होली' से आमिर खान ने बतौर अभिनेता सिने करियर की शुरुआत की। अब आलम ये है कि आमिर को दुनिया मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहती है। जिस डायरेक्टर के पास सबसे चैलेंजिंग रोल वाली कहानी होती है, उसके मन में पहला नाम आमिर खान का आता है। इससे आप आमिर के कद का अंदाजा लगा सकते हैं। आमिर का जीवन हमें संघर्ष करना सिखाता है। आमिर जल्द ही टॉम हैंक स्टारर हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। पढ़िए आमिर खान के प्रेरक विचार...

'मेरी कुछ फिल्में असफल थी लेकिन मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा, मेरी सफलता में मेरी असफलताओं का बहुत ज्यादा महत्व है।'

'मैं वह करता हूं जो मुझे सही लगता है। मुझे एक नए रास्ते पर चलने और जोखिम लेने का डर नहीं है।'


 

नसीरुद्दीन शाह - फोटो : amar ujala

नसीरुद्दीन शाह

20 जुलाई 1949 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जन्में नसीरुद्दीन शाह की गिनती दिग्गज अभिनेताओं में होती है। 1980 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले नसीरुद्दीन की एक्टिंग के सभी कायल हैं। फिल्मों में उनके योगदान के लिए पद्मश्री और पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है। 'आक्रोश', 'स्पर्श', 'जुनून', 'मंथन', 'हम पांच', 'चक्र', 'उमराव जान' जैसी शानदार फिल्में की हैं। ये हैं नसीरुद्दीन शाह के कुछ इंस्पिरेशनल कोट्स।

'प्रतिभा जैसी कोई चीज नहीं होती है, लेकिन प्रतिभा की कमी जैसी चीज होती है। प्रतिभा की कमी तब होती है जब कोई व्यक्ति सही जगह पर नहीं होता है।'

'इंसान अपना रास्ता खुद बनाता है। मेरे पिता ने मेरा सबसे अच्छे तरीके से मार्गदर्शन करने की कोशिश की लेकिन मैं वैसा बना जैसा मैं बनना चाहता था।'


 

कादर खान - फोटो : amar ujala
कादर खान
बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन कादर खान ने अपनी जिंदगी में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। पांच दशकों से ज्यादा लम्बे करियर में कादर खान ने तकरीबन हर तरह के किरदार को पर्दे पर पेश किया। उनकी सबसे अधिक चर्चा उनके खास तरह के संवादों के लिए होती है। इन संवादों के अलावा उनके द्वारा कहे गए प्रेरक विचार भी बेहद मशहूर हैं।

ये डायलॉग कादर खान ने लिखा था और फिल्म मुकद्दर का सिकंदर (1978) में बोला भी था।

'जिंदा हैं वो लोग जो मौत से टकराते हैं। मुर्दों से बदतर हैं वो लोग जो मौत से घबराते हैं।'

'मैं अपनी जिंदगी की रेस में अकेले दौड़ा और दूसरे नबंर पर रहा। किसी इंसान को नबंर वन नहीं रहना चाहिए क्योंकि ऊंचाई पर जगह सबसे कम होती है।'

पॉल वॉकर - फोटो : amar ujala

पॉल वॉकर

12 सितम्बर 1973 को जन्में एक्टर पॉल वॉकर ने अपना पूरा जीवन अपनी शर्तों पर जिया। 40 साल की उम्र में कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। पॉल अपनी उदारता के लिए प्रसिद्ध थे। मौत के वक्त भी वह एक चैरिटी इवेंट में जा रहे थे। लोग वॉकर को फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज के हीरो के रूप में जानते हैं। उन्होंने टीवी सीरीज के अलावा 25 के लगभग फिल्मों में काम किया।

'मैं जो कुछ करना चाहता हूं उसे करने के लिए आजाद हूं।'

'अपने दिमाग को हर चीज में अच्छाई देखने के लिए तैयार करो।'

टॉंम हैंक्स - फोटो : amar ujala

टॉम हैंक्स

9 जुलाई 1956 को जन्में टॉम हैंक्स हॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। टॉम की सबसे चर्चित फिल्म रही है 'फॉरेस्ट गंप'। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीतने वाले टॉम हैंक्स के भोलेपन ने फिल्म को नई ऊंचाइयां दी थीं। टॉम की गिनती डाउन टू अर्थ अभिनेताओं में होती है। इसके अवाला उन्होंने 'द ग्रीन माइल', कास्ट अवे, कैच मी इफ यू कैन, दा विंची कोड जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

'अगर आप किसी चीज में भरोसा करते हैं तो उसे करने के लिए कोई ना कोई वजह ढूंढ ही लेते है।'

'मुझे लगता है कि अच्छा दिखने से बेहतर है कि आप अंदर से अच्छा महसूस करें।'

विज्ञापन

लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : amar ujala

लियोनार्डो डिकैप्रियो

अमेरिका के कैलिफोर्निया में जन्में लियोनार्डो डिकैप्रियो अच्छे फिल्मकारों के पसंदीदा अभिनेता हैं और ऑस्कर के अलावा वो कई अन्य अवार्ड जीत चुके हैं। उन्हें टाइटैनिक, ब्लड डायमंड, द एविएटर, द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट और द रेवनेंट के लिए जाना जाता है। डिकैप्रियो हमेशा पर्यावरण संरक्षण की बात करते हैं। पढ़िए उनके कुछ शानदार कोट्स।

'उन लोगों पर ध्यान दीजिए जो आपकी जीत पर खुश नहीं होते।'

'तब तक काम करिये जब तक आपका बैंक बैलेंस फोन नंबर की तरह न दिखने लगे।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें