बोलीं- 'आखिरी छोर तक रोशनी देख सकती हूं'
हिना खान ने लिखा है, 'इन तस्वीरों में आपको क्या दिख रहा है? मेरे शरीर पर निशान या मेरी आंखों में उम्मीद'? हिना ने आगे लिखा, 'निशान मेरे हैं, मैं उन्हें प्यार से गले लगाती हूं, क्योंकि वे उस प्रगति का पहला संकेत हैं जिसकी मैं हकदार हूं। मेरी आंखों में उम्मीद मेरी आत्मा का प्रतिबिंब है, मैं टनल के आखिरी छोर तक रोशनी देख सकती हूं। मैं अपने ठीक होने को देख रही हूं और आपकी हीलिंग के लिए भी प्रार्थना कर रही हूं'।