फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telugu Movies: 2024 की पहली छमाही में इन तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा, बचे हुए साल के लिए इनसे है उम्मीद

Fri, 05 Jul 2024 03:09 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2024 की पहली छमाही में 'हनुमान', 'कल्कि 2898 एडी' और 'टिल्लू स्कवायर' इस साल की सबसे सफल तेलुगु फिल्मों की सूची में शामिल रही। इस साल अभी तक तेलुगु सिनेमा में ज्यादा सफल फिल्में देखने को नहीं मिली है। 
विज्ञापन
तेलुगु फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2024 के पहले छह महीने पूरे हो चुके हैं। इस साल तेलुगु सिनेमा की गिनी-चुनी फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में कामयाब हो पाई। हालांकि, अभी भी साल खत्म होने में छह महीने बाकी है और बड़े सितारों से सजी कुछ फिल्में रिलीज होने वाली है। उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले उन फिल्मों के बारे में जान लेते हैं, जिन्होंने अभी तक अच्छी खासी कमाई की है।  

विज्ञापन

टिल्लू स्क्वायर - फोटो : इंस्टाग्राम @siddu_buoy
टिल्लू स्कवायर

टिल्लू स्क्वायर 29 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मालिक राम ने किया है। फिल्म में सिद्धू जोनालागड्डा और अनुपमा परमेश्वरन ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज द्वारा किया गया है। यह इस साल तेलुगु सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, टिल्लू स्कवायर ने भारत में 82.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड 125.75 करोड़ रुपये कमाए। 

हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम @tejasajja123
हनुमान

साल की शुरुआत में ही तेलुगु फिल्म 'हनुमान' ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए सभी को चौंका दिया था। फिल्म में तेजा सज्जा ने मुख्य भूमिका अदा की है। इसका निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है। हनुमान कई दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर छाई रही थी। इसने दुनियाभर के दर्शकों से तारीफें बटोरी थी। फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में 238 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी

'कल्कि 2898 एडी' को रिलीज हुए अभी 10 दिन भी नहीं हुए है और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हासन समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। टिकट खिड़की पर दर्शकों का आना लगातार जारी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली है। 

Shweta Tiwari: टीवी कलाकार भारी मेकअप के साथ क्यों सोते हैं? सवाल पर श्वेता ने कहा-ट्विस्ट से भरे होते हैं शोज
विज्ञापन

फिल्म 'देवरा', 'मिस्टर बच्चन' और 'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr/@raviteja_2628/@alluarjunonline
आखिरी छमाही में आने वाली फिल्में

2024 के अगले छह महीने में जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1', अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2', राम चरण और कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर', प्रभास की 'द राजा साब', रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन' और रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' रिलीज होने वाली है। कमाई के मामले में इन सभी फिल्मों से तेलुगु सिनेमा को काफी उम्मीदें हैं।

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार ने सेट की डेडलाइन, इतने दिनों में खत्म होगी अल्लू अर्जुन की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें