फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency: 'इमरजेंसी' विवाद पर संभलकर चल रही सरकार, सरकारी सूत्र ने कहा- धार्मिक मामलों में सावधानी की जरूरत

Mon, 02 Sep 2024 10:06 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रनौत की नई फिल्म 'इमरजेंसी' पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आपत्तियां दर्ज कराने के बाद सरकार सावधानी बरत रही है। । एक सरकारी सूत्र का कहना है कि अब फिल्म को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
 
विज्ञापन
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की नई फिल्म 'इमरजेंसी' विवादों में घिर गई है। इस फिल्म को 6 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाना था, लेकिन इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) की ओर से मंजूरी ही नहीं मिल पाई, जिसके चलते इसकी रिलीज टाल दी गई है। कंगना की इस फिल्म को लेकर सरकार भी संभल-संभलकर कदम रख रही है।

विज्ञापन


कमेटी की आपत्ति के बाद फिल्म को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है
'इमरजेंसी' फिल्म पर सिख धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आपत्तियां दर्ज की गई है। धार्मिक संगठन की ओर से आपत्ति आने के बाद सरकार भी इस फिल्म को लेकर चौकस हो गई है। एक सरकारी सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए कहा है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आपत्ति के बाद इस फिल्म को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

Amar Ujala Samvad: 'जो लोग आपसे जुड़ते हैं वही आपको सफलता देते हैं', अमर उजाला संवाद में बोले सुमेध शिंदे
विज्ञापन


धार्मिक मामलों में संवेदनशीलता से काम लेने की जरूरत 
सरकारी सूत्र ने फिल्म पर बात करते हुए कहा कि धर्म के मामले में सावधानी के साथ कदम उठाने की आवश्यकता है और धार्मिक मामलों से निपटने के लिए ज्यादा संवेदनशीलता से काम लेने की जरूरत है। वहीं, इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का किरदार अदा करने वाली कंगना सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने के कारण निराश हैं। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण करार देते हुए कहा कि सेंसरशिप केवल उन लोगों के लिए हैं, जो ऐतिहासिक तथ्यों पर फिल्म बनाते हैं।
विज्ञापन


Amar Ujala Samvad: कंगना ने देश छोड़ने का क्यों बना लिया था मन? 'अमर उजाला संवाद' में अभिनेत्री ने किया खुलासा

इन कलाकारों ने किया है काम
'इमरजेंसी' फिल्म का निर्देशन भी कंगना रनौत ने ही किया है। इसमें दिवंगत सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े और अनुपम खेर समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

Amar Ujala Samvad: 'किसी अपराध को धर्म से जोड़कर राजनीति करेंगे तो देश बंदूकों के रास्ते चलेगा', कंगना का तंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें