फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie: रजनीकांत की 'कुली' में ये पांच कलाकार भरेंगे दम, जानें किस किरदार में दिखेंगे नागार्जुन और श्रुति हसन

Mon, 02 Sep 2024 09:24 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक लोकेश कनगराज की नई फिल्म 'कुली' में काम कर रहे छह कलाकारों के किरदार पेश कर दिए गए हैं। इनमें नागार्जुन और श्रुति हसन भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन
नागार्जुन और श्रुति हसन - फोटो : एक्स @Dir_Lokesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत अपनी नई फिल्म 'कुली' में देवा के किरदार में दिखाई देंगे। इस किरदार को लेकर फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रजनीकांत के किरदार के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि ये धमाकेदार होने वाला है। इस फिल्म में रजनीकांत के देवा के अलावा पांच और किरदार फिल्म में जान डालते हुए दिखेंगे। आइए डालते हैं उन सभी किरदारों पर एक नजर।

विज्ञापन


Amar Ujala Samvad: 'किसी अपराध को धर्म से जोड़कर राजनीति करेंगे तो देश बंदूकों के रास्ते चलेगा', कंगना का तंज

श्रुति हसन ने निभाया हैं प्रीति का रोल 
कुली में रजनीकांत के साथ सौबिन शाहिर, नागार्जुन, श्रुति हसन, सत्यराज और निम्मा उपेंद्र भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। सौबिन शाहिर जो एक मलयालम अभिनेता हैं, इस फिल्म में दया के रोल में नजर आएंगे। वहीं, श्रुति हसन को दर्शक प्रीति के रोल में देख पाएंगे। मालूम हो कि कुली लोकेश कनगराज के करियर की सातवीं फिल्म है। वो इससे पहले अवियाल, मानगरम, मास्टर, विक्रम, लियो और कैथी को भी डायरेक्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Amar Ujala Samvad: कंगना ने देश छोड़ने का क्यों बना लिया था मन? 'अमर उजाला संवाद' में अभिनेत्री ने किया खुलासा

साइमन के किरदार दिखेंगे नागार्जुन
सत्यराज की बात करें तो वो राजशेखर के रोल में परदे पर नजर आएंगे। तेलुगु अभिनेता नागार्जुन को साइमन के किरदार में देखा जाएगा। वहीं, कन्नड़ अभिनेता निम्मा उपेंद्र, कलीशा के रोल में दिखेंगे। वो 'कुली' फिल्म से 16 साल बाद कॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। इन सभी किरदारों को मोनोक्रोम पोस्टर के साथ पेश किया गया है। इस फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा। वहीं, रजनीकांत की एक और फिल्म 'वेट्टैयान' इस साल 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Amar Ujala Samvad: 'जो लोग आपसे जुड़ते हैं वही आपको सफलता देते हैं', अमर उजाला संवाद में बोले सुमेध शिंदे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें