फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariharan: गायक हरिहरन के संगीत कार्यक्रम में अनियंत्रित हुई भीड़, कई फैंस कथित तौर पर घायल

Sat, 10 Feb 2024 02:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पहले यह कॉन्सर्ट 2023 के दिसंबर महीने में तय था, लेकिन खराब मौसम के कारण कार्यक्रम की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। 
विज्ञापन
हरिहरन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के मशहूर गायक हरिहरन अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। फिल्मों में गाने के अलावा वे कॉन्सर्ट से भी अपने फैंस का मनोरंजन करते हैं। श्रीलंका के जाफना कोर्टयार्ड ओपन एयर एरेना में बीती रात उनका संगीत कार्यक्रम था। इस इवेंट को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कॉन्सर्ट में भीड़ के अनियंत्रित होने की वजह से कई लोग कथित तौर पर घायल हो गए। 
विज्ञापन

Atif Aslam: पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम ने खराब तबीयत में भी गाया गाना, निर्देशक अमित कसारिया का खुलासा
कार्यक्रम में कई फैंस कथित तौर पर घायल
रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़ी संख्या में फैंस ने बैरियर को तोड़ दिया और कथित तौर पर ओपेन एयर एरिना में पहुंच गए। कहा जा रहा है कि इसके बाद पुलिस ने प्रशंसकों पर काबू पाने की कोशिश की और कॉन्सर्ट को निलंबित कर दिया गया। पिछले साल की शुरुआत में ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई के आदित्यराम पैलेस में 'माराकुमा नेनजाम' नाम एक संगीत कार्यक्रम में भी ऐसी घटना देखने को मिली थी। खराब प्रबंधन और भीड़ पर नियंत्रण न कर पाने की वजह से इस शो के आयोजकों को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Don 3: डॉन के किरदार के लिए रणवीर सिंह नहीं ये अभिनेता थे पहली पसंद, शाहरुख की एग्जिट के बाद लगी थी मुहर!

पिछले साल होना था यह इवेंट
जानकारी के अनुसार पहले यह कॉन्सर्ट 2023 के दिसंबर माह में तय था, लेकिन खराब मौसम के कारण कार्यक्रम की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। इस कॉन्सर्ट में तमन्ना, रंभा, योगी बाबू, श्वेता मेनन, बाला, सैंडी मास्टर समेत जाने माने सितारों ने हिस्सा लिया। 
Sanjay Gupta: मोटी फीस लेकर फ्लॉप फिल्में देने वाले कलाकारों पर संजय गुप्ता का तंज, फाइटर पर साधा निशाना?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें