अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने एयरपोर्ट पर एक परेशानियों से भरा डरावना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया है। दिव्या दत्ता ने बताया कि उन्हें कैसे एयरपोर्ट पर पहुंच कर चेक इन करने के बाद उन्हें पता चला कि उनका विमान रद्द हो चुका है। फ्लाइट को लेकर कोई घोषणा भी नहीं की गई। न ही रद्द होने का कोई मैसेज उनके पास आया। दिव्या ने कहा कि वह एयरपोर्ट पर बहुत असुरक्षित महसूस कर रही थीं।
Stree 2 OTT Release: ओटीटी पर आई श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2', लेकिन जेब ढीली करके ही लुत्फ उठा सकेंगे दर्शक
दिव्या ने वीडियो शेयर कर की ये शिकायत
अभिनेत्री दिव्या दत्ता सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एयरपोर्ट पूरी तरह से खाली नजर आ रहा है। दूर एक बेंच पर एक युवक बैठा दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दिव्या ने लिखा, 'तड़के ऐसे डरावने अनुभव के लिए धन्यवाद। मैंने एक रद्द की गई फ्लाइट के लिए चेक इन किया है। इस फ्लाइट के लिए मुझे कोई नोटिफिकेशन भी नहीं मिला है। मुझे यहां से बाहर निकलने के लिए भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है। मदद के लिए कोई स्टाफ भी मौजूद नहीं था। इस कारण मेरा शूट भी प्रभावित हुआ है, मैं बहुत बुरी तरह परेशान हूं'।
OTT Release: अक्षय कुमार के प्रशंसकों के लिए आई खुशखबरी, इस तारीख को ओटीटी पर रिलीज होगी 'सरफिरा'
सोशल मीडिया यूजर ने दी ये प्रतिक्रिया
दिव्या को अपनी इस पोस्ट पर कई सारी प्रतिक्रिया मिली हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि उन्हें बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ा है। आप इसे ट्विटर पर शेयर करें जल्द ही प्रतिक्रिया मिलेगी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये कैसी प्रतिक्रिया है, अपने ग्राहकों के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे।
Ranveer Singh: क्या रणवीर सिंह ने शुरू कर दी डॉन 3 की तैयारी? बेबी गर्ल के जन्म के बाद साझा किया पहला फोटो
बारिश के कारण सभी यात्रियों को हुई ऐसी परेशानी
मुंबई में इन दिनों काफी बारिश हो रही है, बुधवार देर रात तक बारिश के कारण लोगों को मुंबई में बारिश से लोग परेशान हुए। बारिश के कारण मुंबई में कई उड़ानें रद्द हो गईं। एयरलाइंस को लेकर कई लोगों ने शिकायत की है कि फ्लाइट के रद्द होने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। इससे लोगों को एयरपोर्ट पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।