फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: कमल हासन से इस बात पर नाराज हो गए थे मनमोहन देसाई, बिग बी को लेकर कही थी ये बात

Sat, 28 Oct 2023 12:15 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कमल हासन ने कहा था, 'मुझे प्रोजेक्ट पूरा करने और अगले प्रोजेक्ट पर जाने की लत है। मैं इसका पालन करता हूं, जब आप हिंदी में कोई प्रोजेक्ट पूरा करते हैं तो डेढ़ वर्ष हो जाता है।' 
विज्ञापन
कमल हासन, मनमोहन देसाई, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर अभिनेता कमल हासन की हिंदी में 'चाची 420', 'सनम तेरी कसम', 'एक दूजे के लिए' और 'सागर' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर को बनाए रखने के लिए कभी कोई कोशिश नहीं की। अभिनेता ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में खुद ही सफलता होने के बावजूद हिंदी सिनेमा को एक्सप्लोर न करने के पीछे का  कारण बताया था।
विज्ञापन


हिंदी सिनेमा पर क्या बोले अभिनेता
कमल हासन ने इंटरव्यू के दौरान कहा था, इसका एकमात्र कारण यह है कि मुझे प्रोजेक्ट पूरा करने और अगले प्रोजेक्ट पर जाने की लत है। मैं इसका पालन करता हूं, जब आप हिंदी में कोई प्रोजेक्ट पूरा करते हैं तो डेढ़ वर्ष हो जाता है। आप वो टच खो देते हो, जो कपड़े आप पहन रहे हैं तब तक वह फैशन से बाहर हो गए हैं। आप वापस शूट करें तब तक आप मोटे या पतले हो गए हैं, बीमार, समझदार, इस बीच बहुत सी चीजें घटित होती हैं, इसलिए आप मुद्दे से चूक जाते हैं। यह थकाऊ और भयावह है।' 

Boman Irani: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी शाहरुख खान की डंकी, बोमन ईरानी ने किया बड़ा दावा
विज्ञापन


इस बात पर नाराज हो गए थे मनमोहन देसाई
उन्होंने बताया कि कई फिल्मों के ऑफर उनके पास आए थे। मनमोहन देसाई पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'वे दयालु थे और अब भी हैं। कुछ अच्छे थे, जब मैंने स्क्रिप्ट देखने की जिद की तो मनमोहन देसाई साहब बहुत नाराज हो गए। मुझे लगता है कि यह अल्लाह रक्खा नामक फिल्म के लिए था। मैं केवल माफी मांग सकता हूं, क्योंकि मेरा इरादा कोई अपमान या अनादर करना नहीं था। इसके बाद उन्होंने कहा कि मिस्टर अमिताभ बच्चन भी स्क्रिप्ट नहीं मांगते। मेरा उत्तर था कि वह इसके लिए स्क्रिप्ट न मांगने का जोखिम उठा सकते हैं।' 

Bigg Boss 17: सना रईस के खिलाफ 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर, आर्यन खान से जुड़ा है मामला!
विज्ञापन


मनमोहन देसाई को नहीं ऑफर की चाय
अभिनेता ने आगे कहा, 'उस दिन उनके साथ आए कुछ लोग आज भी मेरे दोस्त हैं। हम अभी भी बैठक के बारे में मजाक करते हैं। मैं उनके आने से इतना उत्साहित था कि मैंने उन्हें चाय तक नहीं दी। तो ऐसा हो गया था कि इस आदमी ने पहले तो मुझे चाय नहीं दी और फिर उसने स्क्रिप्ट मांगी। बहुत सारी चीजें मेरे खिलाफ गईं। इस कारण मैंने कई अच्छे अवसर भी गंवा दिये होंगे।' 

अंकिता की बेइज्जती को लेकर विक्की पर भड़कीं देवोलीना

विशाल भारद्वाज ने फिल्म को लेकर किया यह खुलासा
फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने हाल ही में एक बातचीत में खुलासा किया कि कमल हासन इस प्रोजेक्ट में नजर आने वाले थे, वह क्यों नहीं चल पाई क्योंकि अभिनेता हिंदी और तमिल दोनों में फिल्म बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'हमने बातचीत की, लेकिन हमारा संघर्ष उस तरह था जैसे हम फिल्म देख रहे थे। वह चाहते थे कि फिल्म द्विभाषी हो, हिंदी और तमिल में, जिसमें अन्य स्टार कास्ट भी हो और इसे एक साथ में फिल्माया जाए। मुझे लगा कि मैं यहां व्यापार के जाल में फंस रहा हूं और तब मैं बहुत जिद्दी हुआ करता था। मैं चाहता था कि मेरी फिल्म मेरे हिसाब से बने। इन दिनों जब भी कमल हासन जी मुझसे मिलते हैं, मजाक करते हैं, मुझे मेरी कॉल शीट कब मिल रही है?' 

Akshay Kumar: रोहित शेट्टी की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे अक्षय, मोहित सूरी करेंगे फिल्म का निर्देशन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें