viju khote
- फोटो : social media
विजू खोटे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1964 में की। 'शोले' के अलावा फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में उनके किरदार 'रॉबर्ट' को आज भी याद किया जाता है। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 3' में भी वो नजर आ चुके हैं। फिल्म में उन्होंने शम्भू काका का किरदार किया था। अपने करियर में विजू खोटे ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा विजू खोटे थियेटर में भी सक्रिय रहे। मराठी थियेटर में उन्होंने कई साल काम किया है।