फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Varma: विभु पुरी की अगली फिल्म में अभिनय करेंगे विजय वर्मा, फातिमा सना शेख के साथ बनेगी जोड़ी

Thu, 16 Nov 2023 05:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा को विभु पुरी की अगली फिल्म में काम करने का मौका मिला है, जिसमें वे फातिमा सना शेख के साथ अभिनय करेंगे।
विज्ञापन
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा अपनी ओटीटी सीरीज के कारण खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। वे इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना रहे हैं। इस बीच अब एक और बड़ा प्रोजेक्ट अभिनेता के हाथ लगा है। इस नए प्रोजेक्ट में वे पहली बार बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन

KWK 8: फिल्म में सारा की मां का किरदार निभाने में करीना को नहीं है कोई आपत्ति, बोलीं- मैं एक अभिनेत्री हूं

विभु की अनाम फिल्म में काम करेंगे विजय
रिपोर्ट्स के अनुसार, विभु पुरी के जरिए निर्देशित फिल्म विजय वर्मा के हाथ लगी है, जिसमें फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में होंगी। इतना ही नहीं, इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। हालांकि, फिलहाल इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया गया है। नसीरुद्दीन इससे पहले 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' में विभु पुरी के साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

Tiger 3 Day 4 BO Collection: चौथे दिन ही तारा सिंह से मात खा गया टाइगर, बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का दिलचस्प विश्लेषण
विज्ञापन


विभु पुरी की फिल्में
विभु पुरी हाल ही में पीरियड वेब शो 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' लेकर आए, जिसमें उन्होंने अपने कहानी कहने के कौशल को दिखाया। यह वेब सीरीज जी5 पर रिलीज हुई। इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह ने मुगल शासक अकबर की भूमिका निभाई थी। जब यह सीरीज चल रही थी, उस दौरान विभु पुरी ने '11 मिनट्स' नाम की एक लघु फिल्म बनाई, जिसमें दीपक डोबरियाल, सनी लियोन और आलोक नाथ ने अभिनय किया।
Richa Chadha: 'कुछ लोगों को नहीं था मेरी सफलता पर विश्वास', ऋचा चड्ढा ने किया बड़ा खुलासा

विजय वर्मा का वर्कफ्रंट
इस बीच विजय ने हाल ही में अपनी 'मर्डर मुबारक' की डबिंग पूरी की है। मशहूर फिल्म निर्माता होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित, 'मर्डर मुबारक' सितारों से सजी लाइनअप है, जिसमें सारा अली खान , हमेशा आकर्षक करिश्मा कपूर और बहुमुखी टिस्का चोपड़ा के साथ विजय वर्मा एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
Alia Bhatt: दीपिका पादुकोण को अपना प्रतिद्वंदी मानती हैं आलिया? करण जौहर के शो में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें