करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के इस बार के एपिसोड में आलिया भट्ट और करीना कपूर पहुंचीं। ननद-भाभी की जोड़ी से करण जौहर ने कई दिलचस्प सवाल पूछे। शो के रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर करीना कपूर हैरान रह गईं। यह सवाल दीपिका पादुकोण से जुड़ा था। इस सवाल पर आलिया भट्ट ने जवाब दिया और काफी दिलचस्प जवाब दिया।