फिल्म पर क्या बोले निर्देशक
हाल ही में दिए साक्षात्कार में निर्देशक और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि उनकी हालिया रिलीज '12वीं फेल' के कुछ दृश्य उनके वास्तविक जीवन से लिए गए हैं। उन्होंने कहा, "जैसे वह सामान चोरी होना, वह पहला पूरा आइडिया शहर का शॉट है। जब पहले वह किरदार शहर में आता है, जो उसने अनुभव किया, वह मेरा अनुभव था। मैं जब पहली बार मुंबई शहर में आया था तो मुझे घबराहट हो गई, क्योंकि इतने लोग, इतनी भीड़ मैंने इससे पहले कभी नहीं देखा। मैं कश्मीर से हूं, इसलिए मैंने इतना ट्रैफिक कभी नहीं देखा था। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में पिता-पुत्र का दृश्य सीधे तौर पर उनके फिल्म निर्माता बनने के इरादे से प्रेरित है।
Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' के इस गाने के लिए अभी करना होगा इंतजार, इस वजह से टली रिलीज डे
विक्रांत ने जताया था मनोज कुमार का आभार
विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शर्मा को धन्यवाद देते हुए एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "सर, आप मेरे हीरो हैं। आप मेरे आदर्श हैं। यह मेरा सौभाग्य था कि मुझे आप जैसे सरल और नेक इंसान का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर निभाने का मौका मिला। मैं मौजूदा के लिए हमेशा आपका ऋणी रहूंगा। यह न केवल मेरे लिए, बल्कि इस देश में लाखों लोगों के लिए एक आदर्श बनना। मैं आपसे प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा।"
Tiger 3: शुक्रवार को फिल्म न रिलीज करने के पीछे निर्माताओं की बड़ी रणनीति, सलमान खान के स्टारडम पर है भरोसा