'वेट्टैयन' का धमाकेदार ट्रेलर जारी
'वेट्टैयन' का ट्रेलर पुलिस विभाग द्वारा एक अपराध की घटना की पड़ताल करने से शुरू होता है। फिर मामले में रजनीकांत की एंट्री होती है और वह अपराधी का पता लगाने में जुट जाते हैं। अभिनेता एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका में हैं। उन्हें अमिताभ बच्चन के खिलाफ जाकर अपना काम करते देखा जाता है। ट्रेलर से साफ हो रहा है कि फिल्म में रजनीकांत एक वफादार पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं।
चरम पर पहुंचा प्रशंसकों का उत्साह
'वेट्टैयन' का निर्माण, स्टारकास्ट
'वेट्टैयन' एक पुलिस एक्शन ड्रामा है। इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, किशोर, रितिका सिंह, दशहरा विजयन, जीएम सुंदर, अबिरामी, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट फिल्मों की सफलता को लेकर रखती हैं अलग राय, कहा- पीआर नहीं बचा सकते खराब फिल्मों को
रजनीकांत, अमिताभ का वर्कफ्रंट
काम के मोर्चे पर, रजनीकांत की पाइपलाइन में फिल्म 'कुली' भी है। वहीं, अमिताभ बच्चन को 'वेट्टैयन' के बाद फिल्म 'आंख मिचौली 2' में देखा जाएगा। इसमें बिग बी सिक्कू सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।