फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: 'टाइगर 3' की रिलीज से पहले सलमान ने प्रशंसकों से की अपील, पोस्ट साझा कर कही यह बात

Sat, 11 Nov 2023 12:29 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टाइगर-3 - फोटो : social media
विज्ञापन
सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज को तैयार है। यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'टाइगर 3' 12 नवंबर को रिलीज होगी। सलमान खान की इस बहुप्रतिक्षित फिल्म का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दर्शकों से फिल्म के स्पॉयलर के बारे में बात की।
विज्ञापन


क्लाइमेक्स को लीक न करने का किया अनुरोध 
सलमान खान ने आज अपने एक्स हैंडल से पोस्ट साझा किया है, जिसमें अभिनेता ने दर्शकों से फिल्म देखने के बाद इसके क्लाइमेक्स के बारे में जानकारी साझा नहीं करने का अनुरोध किया है। अभिनेता ने फैंस से क्लाइमेक्स को लीक न करने की बात कही है। एक्टर ने आगे कहा कि फिल्म के क्लाइमेक्स को लीक करने पर उन लोगों की दिलचस्पी खत्म हो जाती है, जिन्होंने फिल्म को नहीं देखा है। इसके अलावा फिल्म के निर्माता और पूरी टीम की मेहनत बर्बाद हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Tiger 3: यशराज की जासूसी दुनिया की अब तक की कहानी, पढ़िए टाइगर, कबीर और पठान के किस्सों के हैरतअंगेज कारनामे
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर कही यह बात 
अभिनेता ने लिखा, 'हमने 'टाइगर 3' फिल्म को बहुत मेहनत से बनाया है। कई लोग फिल्म को देखने के बाद उसका क्लाइमेक्स लीक कर देते हैं। इसे सुरक्षित रखने के लिए हम आप पर भरोसा कर रहे हैं। हमें आप पर विश्वास है कि आप वही करेंगे, जो सही होगा। हम उम्मीद करते हैं कि 'टाइगर 3' हमारी तरफ से आपके लिए अच्छा गिफ्ट होगा। सलमान खान ने आगे बताया कि 'टाइगर 3' कल सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
विज्ञापन



इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि 'टाइगर 3' दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आएंगे। 'टाइगर 3' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी डब वर्जन में देखी जा सकेगी। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी होगा। एक बार फिर फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान साथ नजर आएंगे।


यह भी पढ़ें: Madhu Chopra: प्रियंका-निक की शादी पर पहली बार बोलीं मधु चोपड़ा, बताया इस बात को लेकर थी आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें