लैक्मे फैशन वीक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये कृतियां आधुनिकता के रंग में रंगी होने के बावजूद पुरानी यादों को रूबरू कराती दिखीं। इनसे वो लोग भी यादों से रूबरू हो गए, जिनके पास दिवंगत डिजाइनर का निजी कलेक्शन है। इस दौरान कार्बन रहित टेनसेल से बनी ड्रेस, ट्राउजर्स और शर्ट्स को व्यवहारिक शैली में पेश किया गया। टेनसेल ऐसा धागा है, जो पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल है।
कलेक्शन में दिखी 70-80 के दशक की झलक
महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों का यह कलेक्शन रंगों और पैटर्न के कोलाहल के रूप में नजर आया, जिसमें 70 और 80 के दशक की छवि दिखाई दी। राजेश ने गर्मियों के कपड़े, मिनी, ब्रैलेट्स और पैंट के साथ वाले जैकेट, ड्रेस, ड्रेप्ड स्कर्ट, ट्यूनिक्स का कलेक्शन पेश किया। इनमें शर्ट वाली ड्रेस, हुडी और जॉगर्स के अलावा लॉन्ग कोट आदि के विकल्प मौजूद थे। कलेक्शन में पारंपरिक अंदाज से रूबरू कराती साड़ी भी प्रदर्शित की गई। अभिनेता राहुल बोस भी लाइव शोकेस का हिस्सा बने। उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आईं, जो ब्लैक बॉडीसूट और साटन लैपल्स के साथ टक्सीडो जैकेट व पैंट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।