भारत के अग्रणी ऑनलाइन फैशन ई-रिटेलर अजियो, जो अपने खुद के ट्रेंड फैशन के लिए जानी जाती हैं, ने FDCI x लैक्मे फैशन वीक में एक बार फिर स्टाइल के स्तर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। पिछले कुछ वर्षों में, अजियो दुनिया के प्रसिद्ध फैशन ब्रांडों से नवीनतम फैशन के लिए जाना- माना नाम बन गया है। यह शो अजियो द्वारा पेश किए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ ब्रांडों में से सबसे अच्छे शैलियों का एक विशिष्ट प्रतिनिधित्व था।
अजियो फैशन की सभी चीजों के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो व्यापक फैशन कैटलॉग की पेशकश करता है। पूरे फैशन स्पेक्ट्रम के ब्रांड जैसे कि ट्रेंड्स और मैक्स फैशन के अलावा मार्क्स एंड स्पेंसर, फॉरएवर न्यू, मदर केयर जैसे प्रीमियम ब्रांड भी प्रदान करता है। वहीं, लक्ज़री ब्रांड्स में नाइकी, लेविस, एडिडास आदि शामिल हैं। जबकि सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले वैश्विक नाम जैसे GAS, सुपरड्री, स्टीव मैडेन, अरमानी एक्सचेंज, ड्यून लंदन, रीप्ले और प्रतिष्ठित लक्जरी ब्रांडों जैसे जिमी चू, ह्यूगो बॉस, कोच टू होमग्रोन,जैसे तमाम फैशन ब्रैंड अजियो में मौजूद हैं।