फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचानो तो जानें: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

Sun, 19 Sep 2021 07:45 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तापसी पन्नू की बचपन की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों से जुड़ी हर बात लोग जानना चाहते हैं। फैंस को बड़े पर्दे पर दिखने वाले अपने स्टार्स से जुड़ी हर बात में दिलचस्पी रहती है। खासतौर पर इस बात में कि उनके चहेते स्टार्स पहले कैसे दिखते थे। हाल में ही तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने बचपन की एक तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो की खास बात है कि तापसी स्कूल ड्रेस और दो चोटी में नजर आ रही हैं। उनके फैंस इस फोटो के बेहद पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

तापसी पन्नू ने अपने स्कूल के दिनों की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में तापसी स्कूल यूनिफार्म में नजर आ रही हैं। दो चोटी वाली तापसी की क्यूटनेस पर सब फिदा हो रहे हैं। तापसी की इस फोटो में तापसी पहला प्राइज लिए खड़ी हैं। उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया है। तस्वीर को शेयर करते हुए तापसी लिखती हैं 'बहुत तेज दौड़ती है...बचपन से'। इस तस्वीर पर बॉलीवुड समेत तापसी के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

तापसी पन्नू की बचपन की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटो पर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप लिखती हैं कि 'सो स्वीट' लिखा है। वहीं उनके फैंस उन्हें बेहद क्यूट बता रहे हैं। अब तक इस फोटो को तकरीबन 5 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। 

आखिरी बार तापसी को 'हसीन दिलरुबा' में देखा गया था। वह जल्द ही 'शाबाश मिट्ठू', 'लूप लपेटा' और 'रश्मि रॉकेट' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें