कुंद्रा ने जमानत याचिका दाखिल कर कहा- मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं
राज कुंद्रा ने दावा किया कि अभियोजन के पास एक भी सबूत नहीं है, जो ‘हॉटशॉट्स’ एप को कानून के आधार पर अपराध के साथ संबद्ध कर सके। उनकी तरफ से दाखिल की गई जमानत अर्जी में कहा गया कि पूरे पूरक आरोप पत्र में एक भी आरोप मौजूदा राज कुंद्रा के खिलाफ नहीं है, जो इंगित करे कि वह किसी वीडियो की शूटिंग में सक्रिय रूप से शामिल थे।
शिकायत की सामग्री प्रथम दृष्टया कुंद्रा के खिलाफ किसी अपराध का खुलासा नहीं करती। उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है। उनका नाम एफआईआर में नहीं था। पुलिस ने उसका नाम जबरन मामले में खींचा है। उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है। उनका ‘आपत्तिजपक सामग्री’ बनाने के किसी भी अपराध में दूर-दूर तक संबंध नहीं है। कोर्ट इस मामले में अब सोमवार को सुनवाई करेगा।