फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' में राजामौली के बाद राम गोपाल वर्मा की एंट्री! निभाएंगे कैमियो रोल

Fri, 08 Sep 2023 05:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में निर्देशक राम गोपाल वर्मा की एंट्री हुई है। कहा जा रहा है कि वह कैमियो रोल निभाएंगे। 
विज्ञापन
कल्कि 2898 एडी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है, जिसका नाम 'कल्कि 2898 एडी' कर दिया गया है। 'कल्कि 2898 एडी' प्रभास की बहुप्रतीक्षित साई-फाई फैंटेसी फिल्म है। यह फिल्म अपने प्रोडक्शन के अंतिम चरण के करीब है। 'कल्कि 2898 एडी' की स्टारकास्ट और फिल्म से जुड़ी जानकारी फैंस की उम्मीदों को बढ़ा रहे हैं। फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

प्रोजेक्ट के-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'कल्कि 2898 एडी' दीपिका पादुकोण की तेलुगु सिनेमा में पहली फिल्म है। अब फिल्म में एक और नाम शामिल हो गया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली का फिल्म में कैमियो रोल होगा। वहीं, अब एक और मशहूर निर्देशक फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे।

Love Story: 10वीं कक्षा में ही मृदुला पर दिल हार बैठे थे कालीन भैया, इश्क में बौरा गया था बिहार का छोरा

 

राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक राम गोपाल वर्मा भी फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। कथित तौर पर राम गोपाल वर्मा ने आगामी और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अपनी भूमिका के लिए शूटिंग पूरी कर ली है। कल्कि 2898 एडी में दिलचस्प कलाकारों की टोली है, जिसमें दुलकर सलमान, दिशा पटानी, पसुपति और अन्य प्रसिद्ध कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। फिल्म को एक पौराणिक विज्ञान-फाई है, जिसे वैजयंती मूवीज द्वारा समर्थित किया जा रहा है और संगीत विभाग संतोष नारायणन द्वारा संभाला जा रहा है।

Jawan Day 1 Box Office Collection: अंतिम आंकड़ों में ‘जवान’ के कलेक्शन में और इजाफा, दूसरे दिन भी चमक कायम
विज्ञापन

कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म के टीजर में दिखाया गया था कि कैसे दुनिया भर में चारों तरफ अंधेरे का राज कायम हो गया है। लोगों को बंदी बना लिया गया है। बच्चे और बूढ़ों को भूखा रखा जा रहा है। लोगों के पास पानी को पानी नहीं है। लोगों को दिनदहाड़े मौत के घाट उतारा जा रहा है। इस बीच एक शख्स के हाथ में हनुमान जी की छोटी सी मूर्ति दिखाई देती है। लोग जैसे ही भगवान को याद करते हैं, प्रभास मसीहा बन उनकी मदद करने हाजिर हो जाते हैं। इस फिल्म में कमल हासन ;कल्कि 2898 एडी' में मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में दिखाई देते हैं। 

Anurag Kashyap: करण जौहर की तारीफ करते नजर आए अनुराग कश्यप, निर्देशक के अभिनय को बताया कमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें