बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने यूट्यूबर भुवन बाम के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर और भुवन बाम की इस तस्वीर को अभी तक 13 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने कैप्शन भी लिखा है।
श्रद्धा कपूर ने लिखा- साथ में खेलेंगे तो मिलेगा....
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भुवन बाम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, साथ में खेलेंगे तो Booyah मिलेगा। उन्होंने इस तस्वीर में भुवन बाम को भी टैग किया है। उनकी इस तस्वीर पर भुवन बाम ने कमेंट करते हुए लिखा है, फेवरेट मिलेगा।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
श्रद्धा कपूर और भुवन बाम की इस तस्वीर पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक पल के लिए तो ऐसे लगा जैसे आप दोनों शादी कर रहे हो। इस कमेंट पर कई यूजर्स ने समर्थन जताते हुए लिखा कि उन्हें भी ऐसे ही लगा कि भुवन बाम और श्रद्धा शादी कर रही हैं। इसके अलावा कई यूजर्स इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।