फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Drug case: किरण गोसावी को 8 दिनों की पुलिस हिरासत, आर्यन केस में है एनसीबी का गवाह

Thu, 28 Oct 2021 06:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किरण गोसावी को कोर्ट ने आठ दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। किरण आर्यन खान केस में एनसीबी का मुख्य गवाह है।
विज्ञापन
किरण गोसावी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रूज ड्रग्स मामले में एजेंसी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे एनसीबी के डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने मुंबई पुलिस को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस से ड्रग्स केस में दूसरा गवाह प्रभाकर सेल का बयान दर्ज कराने और सबूत जमा करने के लिए कल पेश होने के लिए आग्रह किया। वहीं, इसी बीच मुंबई पुलिस प्रभाकर सेल को मुंबई में उन जगह पर लेकर गई, जहां पर पैसों का लेन-देन और कथित अपराध करने की बात कही गई थी। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, पुलिस की एक टीम प्रभाकर सेल को मुंबई के उन अलग-अलग स्थानों पर लेकर गई, जहां पर प्रभाकर ने पैसों का लेनदेन और अन्य कथिक अपराध होने की बात कही थी।

विज्ञापन


इससे पहले, आर्यन खान केस में मुख्य गवाह और धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किरण गोसावी को अदालत ने गुरुवार को पुलिस की हिरासत में भेज दिया। किरण गोसावी को पुणे सिटी पुलिस ने आज सुबह 5 बजे गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे शहर की एक अदालत में पेश किया गया। यहां पर अदालत ने किरण को पुलिस की कस्टडी में भेजने का फैसला सुनाया। किरण को आठ दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।
 
 
पुलिस के मुताबिक, 2018 में किरण गोसावी और शेरबानो कुरैशी ने पुणे के चिन्मय देशमुख नाम के युवक को मलेशिया में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था जिसके बदले में दोनों ने उससे तीन लाख रुपये ठग लिए। लेकिन चिन्मय को नौकरी नहीं मिली और अब इसी आरोप में किरण गोसावी को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वह फरार था। 2019 में, पुणे सिटी पुलिस ने उसे वांछित घोषित किया था। जिसके बाद से वह लापता था और उसे केवल एनसीबी गवाह के रूप में क्रूज रेड के दौरान देखा गया था। 14 अक्तूबर को पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।
विज्ञापन

 
आर्यन खान मामले में गवाह है किरण गोसावी
किरण गोसावी वही इंसान है, जो हिरासत के दौरान आर्यन खान के साथ सेल्फी लेता हुआ नजर आया था। गोसावी एक निजी जासूस है और वह आर्यन खान के केस में एनसीबी का गवाह भी है। गोसावी के बॉडीगार्ड प्रभाकर सेल ने कहा था कि, आर्यन को छोड़ने के बदले एनसीबी के एक अधिकारी, गोसावी व अन्य लोगों ने 25 करोड़ की मांग की थी। हालांकि, हिरासत में गोसावी ने प्रभाकर के सभी आरोपों को झूठा बताया था। गोसावी ने कहा कि, प्रभाकर सेल झूठ बोल रहा है। मैं बस इतना अनुरोध करना चाहता हूं कि उनकी सीडीआर रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए। मेरी सीडीआर रिपोर्ट या चैट जारी की जा सकती है। प्रभाकर सेल और उनके भाई की सीडीआर रिपोर्ट और चैट सबकुछ जारी की जानी चाहिए जिससे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
 
किरण गोसावी ने कहा कि कम से कम एक मंत्री या महाराष्ट्र से विपक्ष का कोई भी नेता मेरे साथ खड़ा होना चाहिए। कम से कम उन्हें मुंबई पुलिस से अनुरोध करना चाहिए कि प्रभाकर सेल की सीडीआर और चैट जारी की जाए। एक बार उनकी रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें