फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: श्रद्धा कपूर ने भुवन बाम के साथ शेयर की तस्वीर, यूजर्स ने दिये ऐसे रिएक्शन

Thu, 28 Oct 2021 08:34 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने यूट्यूबर भुवन बाम के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर और भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने यूट्यूबर भुवन बाम के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर और भुवन बाम की इस तस्वीर को अभी तक 13 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने कैप्शन भी लिखा है। 

विज्ञापन


श्रद्धा कपूर ने लिखा- साथ में खेलेंगे तो मिलेगा....
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भुवन बाम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, साथ में खेलेंगे तो Booyah मिलेगा। उन्होंने इस तस्वीर में भुवन बाम को भी टैग किया है। उनकी इस तस्वीर पर भुवन बाम ने कमेंट करते हुए लिखा है, फेवरेट मिलेगा।



यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
श्रद्धा कपूर और भुवन बाम की इस तस्वीर पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं।  एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक पल के लिए तो ऐसे लगा जैसे आप दोनों शादी कर रहे हो।  इस कमेंट पर कई यूजर्स ने समर्थन जताते हुए लिखा कि उन्हें भी ऐसे ही लगा कि भुवन बाम और श्रद्धा शादी कर रही हैं।  इसके अलावा कई यूजर्स इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें