फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farzi 2: इंतजार हुआ खत्म! एक बार फिर नकली नोटों की तस्करी करेंगे शाहिद, जानें 'फर्जी 2' कब होगी रिलीज

Thu, 12 Oct 2023 12:08 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी एक से बढ़कर एक वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। कहने को तो ओटीटी पर काफी वेब सीरिज हैं लेकिन कुछ वेब सीरीज ऐसी हैं, जिन्होंने सभी के दिलों-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
शाहिद कपूर, विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी एक से बढ़कर एक वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। कहने को तो ओटीटी पर काफी वेब सीरिज हैं लेकिन कुछ वेब सीरीज ऐसी हैं, जिन्होंने सभी के दिलों-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है। इन्हीं में से एक शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर सीरीज 'फर्जी' है। ऐसे में इसके सीक्वल का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास 'फर्जी 2' का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए एक नया अपडेट है जिसे पढ़ते हुए आप सभी खुशी से झूम उठेंगे।  

विज्ञापन

हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सीरीज में सनी का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर ने फर्जी 2 को कंफर्म कर दिया है। शाहिद ने कहा कि फर्जी का दूसरा सीजन आएगा। "मेरा मतलब है, रिएक्शन अमेजिंग था। इसके अलावा, जिस तरह से कहानी एंड हुई, वह ओपन-एंडेड थी इसलिए बहुत कुछ होने की संभावना है, इसलिए फर्जी 2 होगी, और अगर कुछ और भी हो जो मुझे पसंद है, मैं करूंगा। लेकिन अभी तक, मैंने ओटीटी के लिए किसी भी चीज के लिए हां नहीं कहा है क्योंकि इस साल मेरी दो रिलीज थीं, इसलिए मैं अब थिएटर के लिए कुछ चीजें करने जा रहा हूं, लेकिन फर्जी 2 जरूर बनेगी'। 

शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, शाहिद कपूर ने सीरीज ‘फर्जी’ काफी हिट रही थी और यह आठ एपिसोड्स में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में साउथ अभिनेता विजय सेतुपति, के के मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर और रेजिना कैसेंड्रा भी काम करते नजर आए थे। पहला सीजन एक नोट पर खत्म हुआ था और लोग आगे की कहानी के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड थे। साउथ एक्टर विजय सेतुपति इस वेब शो में एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आए थे जबकि शाहिद कपूर ने ऐसे चोर का रोल प्ले किया था जिसने सबके होश उड़ा दिए थे। फर्जी के साथ शाहिद और विजय ने ओटीटी स्पेस में डेब्यू किया था।  
 
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद जल्द ही कृति सेनन के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे। शाहिद-कृति की फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी और इसमें वेटरन एक्टर धर्मेंद्र भी नजर आएंगें। दिलचस्प बात ये है इस फिल्म में शाहिद और कृति की जोड़ी पहली बार ऑन-स्क्रीन नजर आएगी। 

यह भी पढ़ें: संघर्ष के दिनों में 100 रुपये के किराए के घर में रहते थे अक्षय, बोले- खाना मिस करते थे ताकि...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें