'बिग बॉस सीजन 17' में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ आएंगी। इनके अलावा प्रिया मलिक, यूट्यूबर अरमान मलिक, नील भट्ट अपनी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा के साथ आएंगे। ईशा मालविया और अभिषेक, कंवर ढिल्लों भी इस रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे। वहीं, एडल्ट कंटेंट क्रिएटर शिल्पा सेठी भी नजर आएंगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 17 की लिस्ट में अब एक और नाम शामिल होने जा रहा है। जी हां, 'कहानी घर घर की' एक्ट्रेस रिंकू धवन से शो के लिए संपर्क किया गया था। उनके और शो के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही थी। अब खबर है कि सबकुछ फाइनलाइज हो चुका है। एक्ट्रेस ने इस शो में बतौर कंटेस्टेंट आने के लिए हामी भर दी है। वह जल्द ही इसमें दिखाई देंगी। हालांकि अभी रिंकू धवन की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
बता दें कि, अभिनेत्री रिंकू धवन पॉपुलर टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। अभिनेत्री ने कई हिट शोज में नेगेटिव किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी है। रिंकू ने अभिनेता किर करमाकर से शादी की थी। लेकिन शादी के 15 साल बाद दोनों के तलाक लेने की खबरें सामने आने लगी और इन्हीं सब के चलते वर्ष 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम ईशान है। जिसकी उम्र 21 साल है। वह पढ़ाई कर रहा है। एक्ट्रेस इन दिनों स्टार प्लस के सीरियल 'तितली' में दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: तापसी पन्नू की फिल्म ‘धक धक’ का यूपी से बना ये कनेक्शन, संवादों में घुली इस खास इलाके की मिस्री