फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhi Series: हंसल मेहता ने शुरू की वेब सीरीज 'गांधी' की शूटिंग, मुख्य किरदार में नजर आएंगे प्रतीक गांधी

Fri, 19 Jan 2024 06:21 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज निर्माता हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर इस सीरीज की शूटिंग शुरू होने की जानकारी भी दी है। 
विज्ञापन
हंसल मेहता - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कैम 1992' से लोगों का दिल जीतने वाले प्रतीक गांधी अब महात्मा गांधी के जीवन पर बन रही वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं।  निर्देश हंसल मेहता ने बीते दिनों इस सीरीज के बनाने का एलान किया था। वहीं, आज निर्माता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर इस सीरीज की शूटिंग शुरू होने की जानकारी भी दी है। 
विज्ञापन


शूटिंग की दिखाई झलक 
हंसल मेहता ने अफने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में निर्माता कैमरे के साथ दिख रहे हैं। इसके अलावा शूटिंग करते हुए की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। एक तस्वीर में 'एमके गांधी' लिखा हुए है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए घोषणा की कि उनके अगले प्रोजेक्ट का नाम 'गांधी' है। इस सीरीज की शूटिंग आज से गुजरात में शुरू हो गई है। इस घोषणा ने हंसल मेहता के प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: Salaar 2: प्रभास के फैंस को जल्द देखने को मिल सकती है 'सलार 2', प्रशांत नील ने कर ली है सीक्वल की 40% शूटिंग?
विज्ञापन




'गांधी' सीरीज की शूटिंग शुरू 
हंसल ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'इतिहास बन रहा है, आज से सीरीज 'गांधी' की शूटिंग शुरू दी है।' इतिहासकार और लेखक, रामचंद्र गुहा के लेखन पर आधारित यह सीरीज उनकी दो किताबों 'गांधी बिफोर इंडिया' और 'गांधी-द इयर्स दैट चेंज्ड द वर्ल्ड, 1914-1948' पर आधारित होगी।  निर्माता की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं सर। शुभकामनाएं।' वहीं, दूसरे ने कहा, 'गांधी पर फिल्म बनाने के आपके साहस को सलाम।' एक अन्य ने लिखा, 'इस सीरीज को देखने के लिए उत्साहित हूं।' एक यूजर ने कहा, 'आज के समय में इसकी बहुत जरूरत है।'
विज्ञापन


मुख्य किरदार में नजर आएंगे प्रतिक गांधी 
'गांधी' सीरीज के बारे में बात करें तो यह बहुप्रतीक्षित बायोपिक महात्मा गांधी के जीवन और समय को दर्शाने वाली है। इस सीरीज की शूटिंग भारत के अलावा विदेशी में भी की जाएगी। हंसल मेहता के निर्देशन में बनने जा रही इस सीरीज में प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गांधी सीरीज के का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा अप्लॉज प्रोडक्शंस के सहयोग से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'स्पोर्ट्स डे' पर अबराम की चीयरलीडर बनी सुहाना खान, गौरी खान ने तस्वीरें साझा कर लुटाया प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें