अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान को अक्सर अपने बच्चों के साथ समय बिताते देखा जाता हैं। दोनों स्टार्स काम के साथ-साथ अपने माता-पिता होने का फर्ज भी अच्छे से निभाते हैं। स्टार किड्स की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और प्रशंसक उनकी रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में, गौरी खान ने सोशल मीडिया पर स्कूल के स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम से सुहाना और अबराम की कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं।
गौरी ने सुहाना और अबराम की तस्वीरें की साझा
गौरी खान ने अपनेआधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अबराम खान के स्पोर्ट्स डे की दो तस्वीरें साझा की हैं। आज खेल दिवस के अवसर पर किंग खान के बेटे अबराम ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उनका समर्थन करने सुहाना खान भी स्कूल पहुंचीं। तस्वीरों में सुहाना अपने छोटे भाई अबराम का समर्थन करती दिख रही हैं। गौरी खान के द्वारा साझा की गई पहली तस्वीर में सुहाना गर्व से अबराम की तस्वीरें क्लिक करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Fighter: ऋतिक-दीपिका की फिल्म का ट्रेलर देख बौखलाया ये पाकिस्तानी कलाकार! सिद्धार्थ आनंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अबराम के साथ पोज देती दिखीं सुहाना
सुहाना इस दौरान ब्लैक ऑउटफिट पहने और मैरून रंग का हैंडबैग लिए नजर आईं। इसके आलावा अभिनेत्री ने काला धूप का चश्मा लगा रखा था। वे अपने फोन से अबराम की तस्वीरें क्लिक करते हुए बेहद खुश नजर आईं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सुहाना, अबराम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जो स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए हैं।
गौरी ने सुहाना को बताया चीयरलीडर
तस्वीर में अबराम अपने चेहरे पर पीला रंग लगाए बेहद क्यूट लग रहे हैं। गौरी खान की इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमेंट बॉक्स में सोशल मीडिया यूजर्स सुहाना को अबराम का चीयरलीडर कह रहे हैं। वहीं, गौरी खान इन प्यारी तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'स्पोर्ट्स डे पर लिटल वन... दौड़ रहा है... कूद रहा है... फेंक रहा है और जीत रहा है... अपने चीयरलीडर के साथ।'
यह भी पढ़ें: Actress: निर्माताओं से पंगा लेने पर शो से बाहर हुईं ये अभिनेत्रियां, फीस नहीं मिलने पर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा