फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17 ' के आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी, इस बार सलमान नहीं रोहित लगाएंगे घरवालों की क्लास

Fri, 26 Jan 2024 01:50 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 17' का आगामी एपिसोड खास होने वाला है। शो के आगामी एपिसोड को सलमान होस्ट नहीं करेंगे, बल्कि रोहित शेट्टी घरवालों की क्लास लगते नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी, मुनव्वर फारुकी - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 17' तीन महीने से अधिक समय तक धमाल मचाने के बाद अब खत्म होने की कगार पर है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़े देखे जाते हैं, जिसके बाद शो के होस्ट सलमान खान वीकएंड के वार एपिसोड में आकर उन्हें अपने अंदाज में समझाते और फटकार भी लगाते हैं। इस बार 'बिग बॉस 17' का आगामी एपिसोड खास होने वाला है। शो के आगामी एपिसोड को सलमान होस्ट नहीं करेंगे, बल्कि रोहित शेट्टी घरवालों की क्लास लगते नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन


'बिग बॉस 17' का प्रोमो जारी
'बिग बॉस 17' के मेकर्स ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर शो का प्रोमो जारी किया है। मेकर्स ने कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से नया प्रोमो वीडियो जारी किया है। प्रोमो वीडियो में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी नजर आए, जो 'बिग बॉस 17' के आगामी एपिसोड की शोभा बढ़ाएंगे। वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया की रोहित शेट्टी 'बिग बॉस' के कंटस्टेंट मुनव्वर फारुकी पर भड़कते नजर आ रहे हैं।
 

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: देशभक्ति की भावनाओं में लिप्त हुए ये सितारे, देशवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन


रोहित ने मुनव्वर की लगाई क्लास 
रोहित ने मुनव्वर की पूर्व प्रेमिका नाजिल का नाम लिए बिना स्टैंड-अप कॉमेडियन से कहा, 'उस लड़की का आपने और आयशा खान ने तमाशा बना दिया।' निर्माता ने आगे मुनव्वर को कहा, 'तुम उसके काबिल नहीं हो और बोरिंग हो'। इसके बाद रोहित, मुनव्वर से उनकी 'झूठी कहानी' के बारे में पूछते हैं। उनके सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'हमारा ब्रेकअप हो गया था, हम दोनों को पता था कि ज्यादा समय तक साथ में नहीं रहेंगे और मैं उसकी ओर आकर्षित भी नहीं था।'
विज्ञापन


मुनव्वर की साजिश का किया खुलासा 
आयशा खान ने स्टैंड-अप कॉमेडियन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि शो में प्रवेश करने से पहले दूसरी लड़की को शादी का प्रस्ताव भेजा था। इस पर रोहित शेट्टी ने मुनव्वर फारुकी की आलोचना की और कहा, 'तुम बाहर एक लड़की को रिश्ता भेजकर आए और अब यहां पर भी अपने निजी कारणों के लिए एक लड़की का इस्तेमाल कर रहे हो। मैं तुम्हारी इस साजिश को पूरी तरह बेनकाब कर दूंगा।' 'बिग बॉस 17' की बात करें, तो शो फिलहाल अपने ग्रैंड फिनाले की तैयारी में है। अब सलमान खान के विवादित शो में ट्रॉफी के लिए पांच कंटस्टेंट बचें हैं, जिसमें अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण और अभिषेक कुमार के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 17' का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा। 

यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor: 'भविष्य में एआई की हमारे जीवन में बड़ी भूमिका होगी', आगामी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बोले शाहिद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें