गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 2019 में हुई थी। उनके मुंबई स्थित घर में उनका शव मिला था। ‘छिछोरे’ उस वर्ष की सबसे पसंदीदा फिल्म थी। इस फिल्म ने 65वें फिल्मफेयर पुरस्कार में पांच नामांकन प्राप्त किये थे, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, नितेश तिवारी के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कहानी, बेस्ट डायलॉग और बेस्ट एडिटिंग शामिल हैं। फिल्म छिछोरे में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात की गई थी।
67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कंगना रनौत को दो फिल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। उन्हें 'मणिकर्णिका' और फिल्म 'पंगा' के लिए यह पुरस्कार दिया गया। सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान विज्ञान भवन में मौजूद सभी लोगों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाईं।