बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए परिवार और निजी जीवन को लेकर कई सारी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने करवा चौथ के दिन को लेकर एक नई जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की है और बताया है कि कैसे अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ ही पूरे परिवार को सरप्राइज दिया।
अपने ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा कि कैसे अभिषेक ने करवा चौथ के मौके पर घरवालों को सरप्राइज किया। उन्होंने बताया कि करवा चौथ पर अभिषेक बच्चन दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर अचानक मुंबई घर आ गए और परिवार को मजेदार सरप्राइज दिया। उन्होंने लिखा, शाम को बेटे अभिषेक ने परिवार को सरप्राइज दिया। वह दिल्ली में ब्रीद की शूटिंग कर रहे थे, पर अचानक त्योहार के दिन घर आ गये। उनके घर आते ही सरप्राइज-सरप्राइज का शोर गुजने लगा। अमिताभ ने लिखा कि किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी कि अचानक अभिषेक घर आ पहुंचेंगे। उन्होंने लिखा, इस तरह उत्सव के वक्त मेरा परिवार पूरा हो गया। डाइनिंग टेबल भोज, हंसी और भोजन से भरी थी।