सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
फिल्म की क्लिप जैसे ही स्क्रीन पर चली, अभिनेता के प्रशंसकों की एक बड़ी भीड़ उनका उत्साह बढ़ाने के लिए एकत्र हो गई। रणबीर भी प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं से काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें रणबीर को काले रंग का स्वेटर और फॉर्मल ट्राउजर में देखा जा सकता है। दूसरी ओर, बॉबी ने ग्रे पैंट के साथ एक सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी।
एक दिसंबर को दस्तक देगी फिल्म
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल रणबीर और अनिल के किरदारों के बीच जटिल पिता-पुत्र संबंधों पर प्रकाश डालती है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में हैं। रणबीर कहानी को तीव्रता के साथ आगे बढ़ाते हैं। एनिमल एक दिसंबर को वैश्विक रिलीज होगी। फिल्म का मुकाबला विक्की कौशल की सैम बहादुर से है। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इस फिल्म बाद रणबीर कथित रूप में नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। फिल्म में साई पल्लवी और केजीएफ फेम यश के भी काम करने की चर्चा है।
Shah Rukh Khan: शाहरुख ने की डेविड बेकहम की जमकर तारीफ, फुलबॉलर के लिए सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात