फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki: एक घर की वजह से राजकुमार हिरानी को मिला था 'डंकी' का आइडिया, निर्देशक ने किया दिलचस्प खुलासा

Tue, 19 Dec 2023 10:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'डंकी' में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी जैसे सितारे हैं। हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
डंकी डायरीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की 'डंकी' की रिलीज के लिए तैयार हैं। यह इस साल शाहरुख खान की रिलीज होने वाली तीसरी फिल्म है। इससे पहले आई पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी हैं। फिलहाल, डंकी की टीम इन दिनों फिल्म का अलग अंदाज में प्रचार कर रही है। हाल ही में रेड चिलीज की ओर से डंकी डायरीज नाम का एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें राजकुमार हिरानी फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताते नजर आए।

विज्ञापन

Animal: एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भूषण कुमार को बताया 'भाई', बोले- टी-सीरीज मेरे घर जैसा है

राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
हिरानी को ऐसे मिला फिल्म का आइडिया
इस दौरान हिरानी ने दिलचस्प कहानी साझा की है कि कैसे जालंधर में एक घर की वजह से उन्हें फिल्म बनाने के आइडिया आया। वीडियो में शाहरुख खान ने हिरानी को एक घर की तस्वीर दिखाई, जिसकी छत पर एक सीमेंट का हवाई जहाज नजर आ रहा था। इस बारे में बताते हुए हिरानी ने कहा कि पंजाब के जालंधर के आसपास स्थित ऐसे घर यह दर्शाते हैं कि परिवार से एक या एक से अधिक व्यक्ति विदेश में जा चुका है। हवाई जहाज इस गर्व का प्रतीक है कि हमारे परिवार का सदस्य विदेश में है।

डंकी डायरीज - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के घरों की छत पर दिखते हैं हवाई जहाज
वीडियो में शाहरुख ने एक और तस्वीर दिखाई, जिसमें उसी घर के सामने हिरानी भी नजर आए। हिरानी ने बताया कि यह तस्वीर तब ली गई थी जब हमने फिल्म डंकी बनाने का फैसला किया था और शोध के लिए घर का दौरा किया था। यही वह समय था जब निर्देशक को पता चला कि हवाई जहाज क्या दर्शाता है। हिरानी ने बताया कि सीमेंट संरचना से अधिक यह पंजाब में संस्कृति का एक हिस्सा है। इस बातचीत को आगे  बढ़ाते हुए शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने भी पंजाब में शूटिंग के दौरान घरों पर ऐसी संरचनाएं देखी हैं। हालांकि, उन्होंने सोचा कि यह घर के शीर्ष पर पानी की टंकियां रखने का एक रचनात्मक तरीका होगा। हिरानी आगे बताते हैं कि ऐसी संरचना टंकियों के लिए भी बनाई जाती हैं, लेकिन एक तस्वीर, जिसने उनका ध्यान खींचा, उसमें अंदर दो बेडरूम बने हुए थे। 
विज्ञापन

डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
सालार से होगी डंकी की टक्कर
'डंकी' में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी जैसे सितारे हैं। हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म बड़े पर्दे पर सालार के साथ टकराने वाली है। प्रभास की फिल्म एक दिन बाद यानी 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। 
Randeep Hooda: 'शुक्र है भागना नहीं पड़ा...', रणदीप हुड्डा ने पत्नी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें