इस दिन आएगा ट्रेलर
टीजर में उनके अभिनय से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंकज ने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है। इसमें वे लालकृष्ण आडवाणी के साथ बातचीत करते नजर आते हैं, जिसके बाद उनकी राजनीतिक पार्टी की उत्पत्ति होती है। फिल्म का ट्रेलर 20 दिसंबर को रिलीज होगा।
नए साल पर रिलीज होगी फिल्म
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। 'मैं अटल हूं' विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि इन दिनों पंकज त्रिपाठी इस फिल्म का अलग अंदाज में प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा कर इसके ट्रेलर और फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी साझा की थी। फोटो में अभिनेता एक तख्ती के साथ दिखे थे, जिसमें लिखा था, ''करो तैयारी आ रहे हैं अटल बिहारी''।
इन फिल्मों में दिखेंगे पंकज
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय पंकज के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वे जल्द ही अनुराग बासु की फिल्म मेट्रो इन दिनों में दिखन वाले हैं। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान लीड रोल में होंगे। इसके अलावा वे स्त्री 2 में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में पकंज की कड़क सिंह रिलीज हुई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई इस फिल्म में उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है।