फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVR INOX: सिने प्रेमियों के लिए बड़ा तोहफा, वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल में देखने को मिलेंगी ये रोमांटिक फिल्में

Thu, 08 Feb 2024 10:23 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिव में 'टाइटैनिक', 'जब वी मेट', 'प्यार का पंचनामा', 'मोहब्बतें', 'ये जवानी है दीवानी', 'वीर-जारा', 'सीता रामम', 'प्रेमम' और 'दिल दिया गल्लां' जैसी 26 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। 
विज्ञापन
वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेलेंटाइन वीक चल रहा है। आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी अपने लव्ड वन्स के साथ इस सप्ताह को दिल से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास अवसर पर पीवीआर आईनॉक्स सिनेमाघरों में लव स्टोरियों को दिखाने वाले वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल की घोषणा की है। वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिव में 'टाइटैनिक', 'जब वी मेट', 'प्यार का पंचनामा', 'मोहब्बतें', 'ये जवानी है दीवानी', 'वीर-जारा' समेत कई फिल्में देखने को मिलेंगी। भारत के 75 शहरों के 194 सिनेमाघरों में सात अलग-अलग भाषाओं में ये रोमाटिंक फिल्में दिखाई देंगी। 

विज्ञापन

वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल देखने को मिलेंगी ये फिल्में 

मल्टीप्लेक्स पीवीआर आईनॉक्स वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल के लॉन्च के माध्यम से सिने-प्रेमियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। पीवीआर दर्शकों को सिनेमाई उपहार देने के लिए वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत करने के लिए तैयार है। वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिव में 'टाइटैनिक', 'जब वी मेट', 'प्यार का पंचनामा', 'मोहब्बतें', 'ये जवानी है दीवानी', 'वीर-जारा', 'सीता रामम', 'प्रेमम', 'विन्नैथांडी वरुवाया', 'सप्त सागरदाचे एलो - साइड ए एंड साइड' और 'दिल दिया गल्लां' जैसी 26 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।  

Vedaa: जॉन के लुक को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं निखिल आडवाणी, शरवरी के साथ काम करने का अनुभव किया साझा

विज्ञापन

9 से 15 फरवरी तक चलेगा वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल

ये सभी फिल्में मलयालम, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित भाषाओं में प्रदर्शित की जाएंगी। वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल 9 से 15 फरवरी तक चलेगा। ये समारोह मुंबई, दिल्ली, पुणे, गोवा, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, कोच्चि, लखनऊ, जयपुर, इंदौर समेत देश के 62 अन्य शहरों के सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करेगा।

विज्ञापन


जानें कितनी होगी टिक की कीमत
इस फिल्म फेस्टिवल के जरिए दर्शक अपनी पसंदीदा रोमांटिक फिल्में देख सकते हैं। वेलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल के लिए टिकट की कीमत 112 रुपये से शुरू होगी। पीवीआर आईनॉक्स ऐप या वेबसाइट और एग्रीगेटर ऐप के माध्यम से आसानी से इन फिल्मों के लिए अपने टिकट बुक कर सकते हैं। 

Darshan Jariwala: दर्शन ने CINTAA के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, आरोपों पर दी तीखी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें