फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत बनेंगी जैकी भगनानी की दुल्हन, जानिए इस रोमांटिक जोड़े का क्या है गोवा कनेक्शन

Thu, 08 Feb 2024 07:15 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


बॉलीवुड में अपने अभिनय से अलग पहचान बनाने वालीं रकुल प्रीत अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं। उन्होंने काफी समय तक अपने और जैकी के रिश्ते को भी गोपनीय रखा था।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। वे अभिनेता जैकी भगनानी की दुल्हन बनने जा रही हैं। कभी पड़ोसी रहे रकुल और जैकी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, और दोनों ने मिडिल ईस्ट में जाकर शादी करने का इरादा भी बना लिया था। ऐन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद इस खूबूसरत जोड़े ने तय किया कि वे गोवा में शादी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल और जैकी का गोवा से गहरा कनेक्शन है। 
विज्ञापन


गोवा से है गहरा रिश्ता 
बॉलीवुड में अपने अभिनय से अलग पहचान बनाने वालीं रकुल प्रीत अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं। उन्होंने काफी समय तक अपने और जैकी के रिश्ते को भी गोपनीय रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल प्रीत और जैकी के रिश्ते की शुरुआत लॉकडाउन के समय हुई थी। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने लगे और साथ घूमने लगे। उन्हीं दिनों रकुल प्रीत और जैकी छुट्टियों के लिए गोवा गए थे और वहीं से उनके प्यार की शुरुआत भी हुई थी। उनके लिए उनकी ये शादी उनके प्यार को सम्मानित करने का उत्सव है, इसलिए उन्होंने गोवा को अपने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना है। 

Rakul-Jackky Wedding: इस कारण गोवा में शादी करेंगे रकुल प्रीत-जैकी भगनानी, यहीं शुरू हुई थी कपल की लव स्टोरी!
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आवाह्न पर बदला फैसला 
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी काफी समय से मिडिल ईस्ट में शादी करने की योजना बना रहे थे। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील के बाद रकुल और जैकी ने अपना मन बदल लिया। अब वे गोवा में अपनी शादी करने जा रहे हैं। 21 फरवरी को जैकी और रकुल विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। 
विज्ञापन


Laapataa Ladies Screening: भोपाल के बाद पिंक सिटी पहुंचेगी लापता लेडीज की टीम, किरण राव ने बनाया बड़ा प्लान

रकुल का वर्क फ्रंट 
रकुल प्रीत इन दिनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं, लेकिन इसी साल वे फिल्म 'मेरी पत्नी' का रीमेक में नजर आएंगी। वहीं, पिछले साल रकुल फिल्म 'छतरीवाला' और 'आई लव यू' में दिखाई दी थीं। दर्शक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें