दरअसल, इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती हुई नजर आ रही हैं कि मैं इस बात को लेकर बहुत रोमांचित और गर्वित महसूस कर रही हूं कि आज मैं यहां अपने पति निक जोनस और उनके भाई जिनका नाम मुझे याद भी नहीं रहता है उनको रोस्ट करने आईं हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो सामंथा रुथ प्रभु को काफी ज्यादा पसंद आया है और इसी वजह से उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो के साथ सामंथा ने कैप्शन में लिखा है, ‘अमेजिंग।’
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मधु चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में प्रियंका ने अपने निक के बारे में भी बात की है। वह कहती हैं, ‘निक और मुझमें 10 साल उम्र का फासला है। जी हां, ये हमने किया है और 90 के दशक के बहुत से पॉप कल्चर के उदाहरण वह नहीं समझ पाते हैं और मैं उन्हें वह समझाती हूं। हम दोनों एक दूसरे को सिखाते हैं। हम एक दूसरे से सीखते भी हैं, जैसे वह मुझे दिखाता है कि कैसे टिक टॉक का प्रयोग करते हैं और मैं उसे दिखाती हूं कि एक सफल एक्टिंग करियर क्या होता है।’ इस वीडियो पर निक और उनके दोनों भाई मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका के सामने मौजूद लोग भी उनकी बातों पर खूब तालियां बजाते हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना ‘सरनेम’ जोनस और चोपड़ा दोनों हटा दिया था। एक्ट्रेस के इस कदम के बाद दावा किया जाने लगा कि प्रियंका और निक के बीच चीजें ठीक नहीं हैं और वह तलाक ले सकते हैं। इतना नहीं, एक्ट्रेस के इस फैसले पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया जमकर दी थी। हालांकि, इन अफवाहों के बीच उन्होंने अपने पति निक के पोस्ट पर एक प्यारा कमेंट किया था, जिसने दोनों के तलाक की खबरों को खत्म कर दिया। सामंथा रुथ प्रभु की बात करें तो, एक्ट्रेस अपने पति नागा चैतन्य से अलग हो चुकी हैं। दोनों ने साल 2017 में गोवा में शादी रचाई थी और चार साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।