फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सलमान ने पिता सलीम खान के जन्मदिन की तस्वीर की साझा, एक ही फ्रेम में नजर आया 'खान परिवार'

Thu, 25 Nov 2021 09:35 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 सलमान ने लिखा- जन्मदिन की बधाई डैड। तस्वीर में दिख रहा है कि सलमान खान अपनी भतीजी आयत को गोद में लिए हुए हैं। उनके साथ सलमा खान, सोहेल खान, अरबाज खान, आहिल, अतुल अग्निहोत्री, अर्पिता, अलविरा और अयान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
खान परिवार - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने 24 नंवबर को अपना 86वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन की तस्वीर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में कुछ लोगों को छोड़कर पूरा परिवार नजर आ रहा है। इसे साझा करते हुए सलमान ने लिखा- जन्मदिन की बधाई डैड। तस्वीर में दिख रहा है कि सलमान खान अपनी भतीजी आयत को गोद में लिए हुए हैं।

विज्ञापन


एक ही फ्रेम में नजर आया खान परिवार

उनके साथ सलमा खान, सोहेल खान, अरबाज खान, आहिल, अतुल अग्निहोत्री, अर्पिता, अलविरा और अयान नजर आ रहे हैं। साथ ही हेलन भी इस फैमिली फोटो में खुश नजर आ रही हैं। सलीम खान के सामने रखी टेबल पर दो केक भी दिख रहा है।



सोहेल खान, सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलीम खान के जन्मदिन की तस्वीर पर फैंस ने जमकर कमेंट किया और उन्हें बधाई दी। कई फैंस ने जहां सलीम खान को जन्मदिन की बधाई दी तो कईयों ने उनकी पारिवारिक तस्वीर पर दिल वाले इमोजी बनाए हैं। जहां बहुत से सुपरस्टार और उनके बच्चे अलग अलग घरों में रहते हैं तो वहीं सलमान अपने माता पिता के साथ रहते हैं। हर सुख दुख के पल में सलमान, अरबाज और सोहेल साथ ही नजर आते हैं और खान परिवार हमेशा साथ रहता है।
विज्ञापन

सलीम खान
सलीम खान मुंबई में एक्टर बनने का सपना लेकर आए थे। उन्होंने करीब 14 फिल्मों में बतौर एक्टर काम भी किया। वह 'तीसरी मंजिल' और 'सरहदी लुटेरा', 'दीवाना' और 'वफादार'जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन जब एक्टिंग में वह कुछ कमाल न कर पाए तो उन्होंने कलम को थामा और फिल्में लिखने लगें। उन्होंने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें