फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TIFF 2023: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ करण जौहर की 'किल' का प्रीमियर, इन सितारों ने दर्ज कराई उपस्थिति

Sat, 09 Sep 2023 01:40 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

 बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'किल' का प्रीमियर टीआईएफएफ में किया गया। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन ने 'सिखिया एंटरटेनमेंट' के साथ मिलकर बनाया है।
विज्ञापन
टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किल प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल का 48वां संस्करण सात सितंबर से शुरू होगा और 17 सितंबर तक चलेगा। सिनेप्रेमियों के लिए यह महोत्सव काफी खास है। इस साल टीआईएफएफ में छह भारतीय फिल्मों का प्रीमियर हो रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म किल का प्रीमियर टीआईएफएफ में किया गया। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन ने 'सिखिया एंटरटेनमेंट' के साथ मिलकर बनाया है।

विज्ञापन

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किल प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

प्रीमियर में नजर आए ये सितारे 
इस खास मौके पर ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा कपूर, करण जौहर और निर्देशक निखिल नागेश भट्ट शामिल रहे। नागेश को  नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लॉन्ग लिव ब्रिज मोहन' और प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'रसभरी' के लिए जाना जाता है। प्रीमियर में ये सितारे अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे थे। 

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किल प्रीमियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

यह है फिल्म की कहानी
'किल' एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसकी कहानी नई दिल्ली की एक्सप्रेस ट्रेन पर आधारित, यह फिल्म भारतीय सेना के कमांडो अमृत और वीरेश के बारे में है, जो अमृत की प्रेमिका तूलिका को बचाने के मिशन पर हैं, जिसकी शादी उसकी मर्जी के विरुद्ध किसी और से कर दी जाती है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब एक ही परिवार के 40 से ज्यादा डाकू लूटपाट और अपहरण के इरादे से ट्रेन में चढ़ते हैं। अमृत और वीरेश तूलिका और उसके परिवार की रक्षा करने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन

किल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

निखिल नागेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म
निखिल नागेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से लक्ष्य लालवानी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस कोरिया के जाने-माने एक्शन सीक्वेंस एक्सपर्ट ओह के देखरेख में शूट किया गया है। बता दें कि लक्ष्य टीवी एक्टर हैं। उन्होंने भारत के सबसे महंगे टीवी शो पोरस में अभिनय किया, जिसका बजट लगभग 500 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें-  Dream Girl 2: ड्रीम गर्ल 2 की सफलता से झूमे आयुष्मान खुराना, फैंस के लिए खास पार्टी का किया इंतजाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें