उन्होंने कहा कि इससे पहले पिता की तबीयत जून में भी अचानक खराब हुई थी। उस वक्त वो कार से मुंबई से बिहार के बेतिया पहुंचे थे। मनोज अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं। उन्होंने काफी संघर्षों के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। मनोज का एक साक्षात्कार में कहना था कि उनके पिता को दिग्गज फिल्म एक्टर मनोज कुमार बहुत पसंद हैं, इसलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम मनोज रखा था.
पिता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि वो बहुत बढ़िया मटन पकाते हैं।आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी ने बॉलिवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में देखा गया था। इंडस्ट्री में मनोज बाजपेयी को अलग तरह के अभिनय करने के लिए जाना जाता है।