बॉलीवुड फिल्मों में नाम कमाने वाली परिणीति चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने लंदन में वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने तस्वीरें साझा की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैंने वैक्सीन लगवा ली है, #Pfizer #London। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मैंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं लेकिन मुझे दर्द हो रहा है'। बता दें कि ये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने खींची है। परिणीति वैक्सीनेशन के समय तो खुश नजर आ रहीं थीं, लेकिन बाद की तस्वीरों में दिख रहा है कि वो काउच पर लेटी हैं और उनके हाथों में दर्द है। फैंस परिणीति के इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें अपना ख्याल रखने को बोल रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने परीणीति के वैक्सीनेशन को लेकर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया।
विदेशी वैक्सीनेशन करवाने पर ट्रोल हुईं परिणीति चोपड़ा
दरअसल विदेश में वैक्सीन लगवाने को लेकर परिणीति आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। लोगों का कहना है कि अभिनेत्री को विदेश जाकर वैक्सीन लगवाने की क्या जरूरत थी। एक यूजर ने लिखा, 'वैक्सीन लंदन में और अभिनय इंडिया में। हद का पाखंड है'। दूसरे यूजर ने लिखा, ' वो लंदन पहुंचीं सिर्फ मुफ्त में फाइजर वैक्सीन लगवाने के लिए वो इंडिया वर्जन वैक्सीन भी लगवा सकती थीं'।