अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, इस घड़ी की कीमत 65,879 डॉलर यानी लगभग 50 लाख रुपए है। इसके अलावा अनुष्का अपने पति के साथ एक आलीशान घर में रहती हैं। उनका आलीशान घर मुंबई के वर्ली में है और उनके अपार्टमेंट का नाम Omkar 1973 है। शादी के बाद 2017 में ये दोनों इस घर में शिफ्ट हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीब 34 करोड़ है। अनुष्का और विराट का ये घर बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर है।
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : Instagram
हाल ही में अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी के छह महीने की हो जाने का सादगी से जश्न मनाया था। अनुष्का ने कुछ प्यारी तस्वीरों को साझा कर लिखा था कि 'उसकी एक हंसी हमारी पूरी दुनिया बदल सकती है, मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं, जितने प्यार से तुम हमें देखती हो, नन्ही परी। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।'