फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: नुसरत जहां ने बेटे ईशान के पैदा होने के बाद यश दासगुप्ता के साथ शेयर किया पहला वीडियो, दोनों मना रहे हैं रोमांटिक हॉलिडे!

Sat, 23 Oct 2021 06:36 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां और यश दासगुप्ता साथ रोमांटिक हॉलिडे मना रहे हैं। नुसरत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों ही हवाई अड्डे के लाउंज में साथ पोज दे रहे हैं।
विज्ञापन
Yash Dasgupta, Nusrat Jahan - फोटो : Twitter-@nusratchirps
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां और यश दासगुप्ता साथ रोमांटिक हॉलिडे मना रहे हैं। नुसरत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों ही हवाई अड्डे के लाउंज में साथ पोज दे रहे हैं। इसी साल अगस्त में बेटे ईशान के जन्म के बाद यह उनका पहला वीडियो है, जिसे उन्होंने पोस्ट किया है। 

विज्ञापन


वीडियो में नुसरत जहां ने भूरे रंग की हुडी और स्वेटपैंट सेट पहना है। वहीं, यश ने सफेद टी-शर्ट और जींस के ऊपर नेवी ब्लू जैकेट पहन रखी है। दोनों ने मैचिंग मास्क पहने हुए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एयरपोर्ट लुक की सोलो तस्वीरें भी शेयर की हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी यह नहीं बताया कि वे छुट्टियां मनाने के लिए कहां जा रहे हैं। तस्वीरों में गंतव्य का कोई उल्लेख नहीं है। लेकिन रिपोर्टों की माने तो वे कश्मीर की ओर जा रहे थे। अक्तूबर की शुरुआत में नुसरत ने अफवाहों को जोर दिया था कि उन्होंने यश के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने यश के जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें साझा कीं थीं, जिनमें केक पर पति और डैड लिखा हुआ था। जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। नुसरत ने अपने एक इंटरव्यू में इशारा किया था कि उनकी और यश की शादी हो सकती है। 

विज्ञापन

नुसरत ने हाल ही में यश दास गुप्ता के साथ एक फोटोशूट भी करवाया है, जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। निखिल जैन से शादी को अवैध बताने और फिर प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद नुसरत सुर्खियों में आ गई थीं। इसी साल वो मां बनी हैं 26 अगस्त को उन्होंने बेटे ईशान को जन्म दिया है। बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता संग उनके अफेयर की खबरें काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। नुसरत इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।  दोनों का एयरपोर्ट वाला वीडियो टीम यशनुसरत से शेयर किया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें