फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Malaika: अर्जुन कपूर को किस करती दिखीं मलाइका अरोड़ा, एक्टर बोले- तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाना चाहता हूं

Sat, 23 Oct 2021 04:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मलाइका-अर्जुन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भले ही अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा बात करने से परहेज करते हों, लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे को खास महसूस करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। शनिवार को मलाइका अपना 48वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर देश भर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं लेकिन एक शख्स है जो मलाइका के लिए बहुत खास है।

विज्ञापन


अब मलाइका का जन्मदिन हो और उनके बॉयफ्रैंड अर्जुन कपूर कैसे उन्हें विश करना भूल सकते हैं। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका को खास अंदाज में विश करते हुए उनके साथ एक फोटो भी साझा की है।

अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'इस दिन या किसी अन्य दिन मैं केवल आपको मुस्कुराना चाहता हूं...इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं...'  इसके साथ ही अर्जुन ने जो पोस्ट साझा की है उसमें मलाइका उन्हें किस करती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

मलाइका ने अर्जुन को जवाब देते हुए लिखा- "साफ दिख रहा है कि इस तस्वीर में मैं तुम्हें स्माइल करवा रही हूं।" कई और सेलेब्स ने भी अर्जुन के पोस्ट पर कमेंट कर अभिनेत्री को बधाई दी। रिया कपूर, दिया मिर्जा, ताहिरा कश्यप, मनीष मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा, करीना कपूर खान, बिपाशा बासु जैसे एक्टर्स ने दिल वाले इमोजी के साथ पोस्ट पर रिएक्ट किया है। हालांकि, करीना कपूर का रिएक्शन सबसे ज्यादा चर्चा में है। उन्होंने लिखा- "मुझे फोटो क्रेडिट चाहिए अर्जुन कपूर जी", जिससे पता चलता है कि ये फोटो उन्होंने ली है। 

बता दें कि अभिनेता ने अपने 34वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस के साथ रिश्ते का खुलासा किया था। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को डेट करने की बात कही थी। हालांकि, मलाइका उनसे उम्र में काफी बड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें