फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी किरण के कैंसर पीड़ित होने पर भावुक हुए अनुपम खेर कहा- वो फाइटर हैं, ताकतवर होकर निकलेंगी

Thu, 01 Apr 2021 01:55 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किरण खेर-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और उनका मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि 68 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर को पिछले साल मल्टीपल माइलोमा नाम की बीमारी का पता चला है। अब अनुपम खेर ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला
अनुपम खेर ने लिखा- 'यह इसलिए शेयर कर रहा हूं कि अफवाह ना फैले। मैं और सिकंदर यह जानकारी देना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल मायलोमा एक तरह के ब्लड कैंसर से पीड़ित है। वह अभी इलाज करवा रही हैं और हमें पूरा भरोसा है कि वह पहले से कहीं अधिक मजबूत बनकर इससे बाहर आएंगी।

विज्ञापन

3 of 5
किरण खेर
लंबे पोस्ट में अनुपम खेर ने आगे लिखा-  'हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि किरण की देखरेख में बहुत ही बेहतरीन डॉक्टरों की टीम है। वह हमेशा से फाइटर रही है और लड़ती है। किरण खेर जो भी करती है दिल से करती है। उनके दिल में हमेशा प्यार रहता है और यही कारण है कि लोग उनसे इतना प्यार करते हैं।'
 

4 of 5
kirron kher, anupam kher - फोटो : social media
अनुपम लिखते हैं, 'आप अपनी दुआओं में किरण के लिए अपना प्यार ऐसे ही भेजते रहे। वह ठीक है और रिवकर कर रही है। हम आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हैं।' इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस किरण के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। साथ ही अनुपम खेर को हिम्मत भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर ,किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, किरण और अनुपम ने 1985 में शादी की थी। अनुपम ने किरण की पहली शादी से हुए बच्चे सिकंदर को अपना नाम दिया। काफी कम लोग ये जानते हैं कि सिकंदर अनुपम के बेटे नहीं हैं। किरण और अनुपम की अपनी कोई औलाद नहीं है। फिलहाल किरण इलाज के बाद ठीक हो रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें