फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा की 'ट्रेजिडी क्वीन' मीना कुमारी को गूगल का सम्मान, आज 85वां जन्मदिन, ऐसे किया याद

Wed, 01 Aug 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मीना कुमारी
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा में 'ट्रेजडी क्वीन' के नाम से मशहूर हीरोइन मीना कुमारी का आज 85वां जन्मदिन है। अपनी शानदार एक्टिंग और लाजवाब खूबसूरती के लिए फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ आम जनता के दिल में वो आज भी जिंदा हैं। सिर्फ एक नजर देखकर सभी को अपना कायल बनाने वाली एक्ट्रेस मीना कुमारी की याद करते हुए गूगल ने बहुत ही शानदार डूडल बनाया है। करीब तीन दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वाली मीना कुमारी ने कई फिल्मों में कुछ ऐसा अभिनय किया था कि लोग उन्हें आज भी भुला नहीं पाए हैं। फिल्म 'साहब बीवी और गुलाम' के गीत 'न जाओ सैयां छुड़ाके बैयां..' के लिए फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आपको बता दें कि मीना कुमारी का जन्म मुंबई में 1 अगस्त, 1932 को हुआ था। उनका असली नाम महजबीं बानो था। उनके पिता अली बख्स पारसी रंगमंच के कलाकार थे और मां थियेटर में एक्टिंग करती थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मीना कुमारी का बचपन आर्थिक संकटों के बीच गुजरा था। उन्होंने जीवन का असली दर्द सहा था इसलिए उनकी फिल्मों में दुख का दृश्य उनके अभिनय से जीवंत हो उठता था। मीना कुमारी ने ज्यादातर दुख भरी कहानियों पर आधारित फिल्मों में ही काम किया है। इसलिए उन्हें हिंदी फिल्मों की 'ट्रेजिडी क्वीन' भी कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें