फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: दीपिका-रणवीर को ट्रोल करने वालों पर करण ने साधा निशाना, निर्माता ने जवाब से की सबकी बोलती बंद

Sun, 29 Oct 2023 05:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन में 'कॉफी विद करण 8' पर अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बयानों से जुड़े विवाद के बारे में बात की।
विज्ञापन
दीपिका, रणवीर, करण जौहर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के नामी निर्देशक और निर्माता करण जौहर इन दिनों अपने मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण 8' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शिरकत की थी। 'दीपवीर' ने शो में अपने डेटिंग लाइफ से लेकर शादी के अनसुने किस्सों के बारे में कई खुलासे किए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी की अनदेखी वीडियो भी साझा की। जहां कपल के फैंस को यह एपिसोड बेहद पसंद आ रहा है, वहीं कुछ ऐसे भी है जो दीपिका को उनके एक कमेंट पर ट्रोल कर रहे हैं। इन सभी के बीच हाल ही में करण जौहर ने ट्रोल्स की क्लास लगा दी।  

विज्ञापन

करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण जौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन में 'कॉफी विद करण 8' पर अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बयानों से जुड़े विवाद के बारे में बात की। करण ने ट्रोल्स पर यह कहते हुए पलटवार किया कि उनके कमेंट्स से किसी को फर्क नहीं पड़ता है। करण ने कहा, 'तुम्हें जो करना है करो क्योंकि कोई नहीं देख रहा है। तुम्हारी बात कोई नहीं सुन रहा है।' 
Bigg Boss 17 Eviction: बिग बॉस 17 से एलिमिनेट हुईं सोनिया बंसल, बाहर आते ही शो को लेकर कही यह बड़ी बात

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें विवाद तब खड़ा हुआ जब दीपिका ने अपनी सगाई से पहले रणवीर के साथ ओपन रिलेशनशिप को लेकर बयान दिया। दरअसल, दीपिका ने यह कहा था कि जिस समय वह रणवीर को पहली बार मिली थीं उन्हें यह नहीं याद है कि वह किसे डेट कर रही थीं। दीपिका के इस बयान की वजह से रणवीर सिंह को भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। नेटिजन्स दीपिका के इस बयान पर आग बबूला हो उठे हैं कि वह रणवीर सिंह से मिलने के बाद भी दूसरे व्यक्तियों के साथ डेट पर गई थीं। लेकिन वीर दास ने दीपिका का समर्थन किया था। 
विज्ञापन

करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस सीजन में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के पहले गेस्ट थे। दोनों ने साथ में अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए। दोनों के द्वारा दिखाया गया उनकी शादी का वीडियो भी खूब वायरल हुआ। इस वीडियो को देखकर करण जौहर काफी भावुक हो गए थे। इसके साथ ही करण जौहर ने अपने शो के अगले एपिसोड के गेस्ट्स को लेकर भी लोगों को हिंट दी है। करण जौहर की हिंट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि 'कॉफी विद करण 8' के दूसरे एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आएंगे। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
Ananya-Aditya: जन्मदिन मनाने आदित्य के साथ मालदीव रवाना हुईं अनन्या, एयरपोर्ट से वायरल हुआ दोनों का वीडियो
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें