फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: क्या गोविंदा-कृष्णा के बीच खत्म हो गई अनबन? थ्रोबैक वीडियो शेयर कर अभिनेता ने मामा को बताया प्रेरणा

Sun, 29 Oct 2023 12:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट के कैप्शन में कृष्णा ने लिखा, “इससे बेहतर वीडियो नहीं हो सकता... स्टेज पर आग लगा दी। मामा हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं...।"
विज्ञापन
गोविंदा-कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्णा अभिषेक और उनके 'मामा' गोविंदा के बीच लंबे समय से बातचीत बंद है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि अब दोनों परिवारों के बीच दूरियां खत्म हो रही हैं। शनिवार को कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक वीडियो डाला, जिसमें वह गोविंदा के साथ उनके लोकप्रिय गाने 'बड़े मियां छोटे मियां' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Tiger 3: टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा का बड़ा दावा, कहा- बड़े पर्दे के लिए गुप्त रखा गया है बहुत कुछ

सोशल मीडिया शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट के कैप्शन में कृष्णा ने लिखा, “इससे बेहतर वीडियो नहीं हो सकता... स्टेज पर आग लगा दी। मामा हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं...वास्तविक जीवन में बड़े मियां छोटे मियां।'' बता दें कि कृष्णा और गोविंदा के बीच अनबन बीते सात साल से अधिक समय से चल रही है। तभी से दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई है। जब भी गोविंदा को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया तो कृष्णा द कपिल शर्मा शो के उस एपिसोड में नजर नहीं आए। हालांकि, हाल के दिनों में कृष्णा ने कई बार गोविंदा के साथ फिर से रिश्ते ठीक करने की इच्छा जताई है। 

Valladolid International Film Week: उषा जाधव ने फिर बढ़ाया भारतीय सिनेमा का सम्मान, बोलीं, वसुधैव कुटुम्बकम्
विज्ञापन

कृष्णा ने नहीं छोड़ी उम्मीद
बता दें कि इस साल की शुरुआत में कृष्णा ने अपने एक पोस्ट में मामा गोविंदा को टैग करते हुए लिखा था, “बचपन से ही डांस करना मेरा जुनून था, जब मैं सेट पर अपने मामा गोविंदा के साथ जाता था और उन्हें डांस और अभिनय करते हुए देखता था तो मुझे बहुत अच्छा लगता था। आज सेट पर वही काम करते हुए मुझे बहुत खुशी होती है।” इससे पहले कृष्णा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि देर-सवेर वे एक साथ वापस आ जाएंगे। 'वह मेरे मामा हैं और मुझे पता है कि हम एक साथ वापस आएंगे। मैं हमेशा मानता हूं कि खून पानी से अधिक गाढ़ा होता है और इसमें हमें फिर से जोड़ने की ताकत होती है।
Vidhu Vinod Chopra: विधु विनोद चोपड़ा ने ऑस्कर के दिनों को किया याद, बताया बिना वीजा-पासपोर्ट कैसे लिया भाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें