फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्या, डायन, मनोरोगी कहे जाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता:कंगना रनौत

Thu, 05 May 2016 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कंगना ने कहा ''सफल महिलाओं को मनोरोगी कह देते हैं लोग''।
  • ''मेरी सफलता ही मेरा बदला है।''
  • मैंने पर्दे पर वेश्या का किरदार निभाया है, इसलिए मुझे उसमें बुराई नहीं लगतीं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना तीसरा नेशनल अवार्ड लेने दिल्ली पहुंची कंगना रनौत ने न सिर्फ इस अवार्ड से बल्कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू से फिर साबित कर दिया कि वे किसी से कमजोर नहीं हैं। चाहें फिल्में हो या निजी जिंदगी, वे खुद एक हीरो हैं और उसी तरह लड़ती हैं।
विज्ञापन


कंगना और रितिक रोशन के बीच काफी लंबे वक्त से कानूनी लड़ाई चल रही है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बहती गंगा में हाथ धोते हुए कंगना के पूर्व प्रेमी अध्ययन सुमन भी कंगना को कोसने से बाज नहीं आ रहे। लेकिन कंगना ने इन सब का मुंह तोड़ जवाब दिया है।

कंगना ने टीवी चैनल एनडीटीवी को दिए खास इंटरव्यू दिया में खुद पर लगाए गए कई इल्जामों का जवाब दिया।

'सफल महिला को मनोरोगी कह दिया जाता है'

कंगना ने कहा,''अगर कोई महिला सेक्शुअली ऐक्टिव है तो लोग उसे वेश्या कहते हैं। अगर वो बहुत सफल है तो उसे मनोरोगी कहा जाता है। लेकिन मेरी सफलता ही मेरा बदला लेने का तरीका है।''

कंगना ने साफ किया कि वे खुद को खुश करने के लिए काम करती हैं न कि दूसरों की खुश करने के लिए। उनका कहना था कि महिलाएं कई अरसों से खुद का बचाव करती आ रही हैं, ये कोई नई बात नहीं है।

कंगना से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा लगता है  जब लोग उन्हें डायन या वेश्या तक कह देते हैं, तो उन्होंने बेझिझक जवाब दिया।
विज्ञापन

'मुझे वेश्या कहलाने में शर्म महसूस नहीं होती'

खुद को डायन, वेश्या या मनोरोगी कहे जाने पर गुस्साने की बजाए कंगना का जवाब था कि उन्हें इन नामों से कोई हर्ज नहीं है। वो उन चीजों का जवाब देना जरूरी नहीं समझती जिनका फैसला अदालत में होना है।

लगातार रितिक रोशन के साथ अपने पुराने रिश्ते को साबित करने के आरोपों का सामना कर रहीं कंगना मानती हैं कि जब महिलाएं अपनी सफलता और तानों से सामने वाले को मार सकती हैं, तो हाथों की क्या जरूरत।

कंगना का कहना था कि किसी महिला को बेइज्जत करने के लिए उसे मनोरोगी कह देना आसान है लेकिन कह देने से ऐसा हो नहीं जाता। उन्होंने पर्दे पर मनोरोगी और वेश्या का भी किरदार निभाया है इसलिए वे निजी जिंदगी में इन नामों से बुलाए जाने पर शर्म महसूस नहीं करतीं।

गौरतलब है कि कंगना रनौत के खिलाफ रितिक ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। उन्होंने दावा किया है कि कंगना ने उनके रिश्ते को लेकर झूठ बोला है। कंगना ने भी रितिक पर आरोप लगाए हैं कि वे उन्हें आपत्तिजनक तस्वीरें और ईमेल भेजते थे। मामला कोर्ट में है और सुनवाई चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें