बाहुबली जैसी महा सफल फिल्म बनाने वाले दक्षिण के निर्देशक एसएस राजामौली जल्द ही बाहुबली का दूसरा भाग लेकर आने वाले हैं। सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि अब राजामौली के क्या प्लान हैं। लोगों को उम्मीद भी है कि राजामौली जल्द कोई बॉलीवुड फिल्म भी बना सकते हैं।
बाहुबली में इस्तेमाल किए गए स्पेशल इफेक्ट इतने जइसी साल 63वें नेशनल अवार्ड में बाहूबली के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए पुरुस्कार जीतने वाले राजामौली ने बाहर की फिल्में बनाने के अपने इरादों का खुलासा किया है। ये भी बताया कि अगली फिल्म किस पर बना सकते हैं।
भारत के राजाओं पर बनाना चाहते हैं फिल्म
राजामौली से जब पूछा गया कि क्या बाहुबली की सफलता के बाद वे हॉलीवुड फिल्मों की तरफ रपुख करेंगे तो उन्होंने साफ मना कर दिया। उन्होंने बताया,''मैं बचपन में उन कहानियों से बहुत प्रभावित होता था जो मेरी दादी मुझे सुनाती थीं। भारत के इतिहास और उसकी भव्यता की कहानियां। तब मैं नहीं जानता था कि मैं निर्देशक बनूंगा लेकिन वो कहानियां लंबे वक्त तक मेरे साथ रहीं। फिलहाल मेरे पास लोगों के लिए बाहुबली 2 है।''
उन्होंने ये भी बताया कि वे अगली फिल्म कौन सी बनाना चाहते हैं। राजामौली का कहना था,''मैं भारत के राजाओं की कहानियां बताना चाहूंगा। अशोका, अकबर, महाराण प्रताप जैसे कितने महान राजा हैं। उनकी कहानियां कितनी प्रेरणादायक हैं।''
यानी इतना तो साफ है कि राजामौली की अंग्रेजी फिल्में बनाने में बिलकुल दिलचस्पी नहीं है। देखते हैं, बाहूबली 2 के बाद कौन सी भव्य कहानी वे पेश करते हैं।