बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही सुजॉय घोष की फिल्म ‘जाने जां’ से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। हाल ही में, फिल्म से करीना कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेत्री के सह-कलाकार जयदीप अहलावत का फर्स्ट लुक जारी किया था। इसी क्रम में अब मेकर्स ने तीनों कलाकारों का एक नया पोस्टर लॉन्च किया है।
जाने जां का नया पोस्टर हुआ जारी
अभिनेत्री सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर
अभिनेत्री करीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘हर कहानी के 2 पहलू होते हैं, लेकिन इस कहानी के 3 पहलू हैं। जानें जान के रहस्य को जानना है तो 21 सितंबर पर केवल नेटफ्लिक्स पर देखें।’ इस पोस्टर में तीनों कलाकार अपने किरदार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के लॉन्च होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी होने लगा है। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शानदार कलाकारों के साथ एक शानदार फिल्म जल्द देखने को मिलेगी।’
इस दिन रिलीज होगी फिल्म