फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ShahRukh Khan: फैन ने 'गर्ल्स गैंग' पर किया सवाल, किंग खान बोले- 'ये सब क्यों गिन रहा है...मेरे लुक्स गिन ना'

Sun, 10 Sep 2023 02:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दरअसल शाहरुख खान ने अपनी फिल्म को मिल रहे बेहतरीन प्यार को देखते हुए फैंस को शुक्रिया अदा करने का वक्त निकाला है। वह सोशल मीडिया पर फैंस के दिलचस्प सवालों के जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
जवान गर्ल गैंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सितंबर महीने की हिट फिल्म जवान रिलीज के पहले दिन से ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। तीन दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई कर डाली है। चाहे वर्ल्डवाइड हो या डोमेस्टिक कलेक्शन या फिर ओवरसीज के आंकड़े, फिल्म हर स्तर पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को बढ़िया रेटिंग दी है। इसी बीच एक फैन ने शाहरुख खान से जवान को लेकर सवाल किया है जिसपर किंग खान ने मजेदार जवाब दिया है।
विज्ञापन


एसआरके के फैन का ऐसा सवाल
दरअसल शाहरुख खान ने अपनी फिल्म को मिल रहे बेहतरीन प्यार को देखते हुए फैंस को शुक्रिया अदा करने का वक्त निकाला है। वह सोशल मीडिया पर फैंस के दिलचस्प सवालों के जवाब दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए एक फैन ने लिखा- इतनी लड़कियां क्यों हैं सर फिल्म में? इस पर शाहरुख खान ने फैन को महिलाओं का सम्मान करने की नसीहत देकर दिल जीत लिया है। 

इसे भी पढ़ें- Jawan: 'देश की भलाई के लिए सब स्पॉइलर माफ', किंग खान ने दिया फैन को दिल जीत लेने वाला जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब
फैन से सोशल मीडिया पर लिखा, इतनी लड़कियां क्यों हैं सर फिल्म में? इसपर शाहरुख ने लिखा, ये सब क्यों गिन रहा है...मेरे लुक्स गिन न!!! अपने दिल में प्यार और सम्मान रखें और मां और बेटी का सम्मान करो...और आगे बढ़ो! बता दें कि जवान में गर्ल गैंग देखने को मिली है। इसमें नयनतारा, रिद्धि डोगरा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, लहर खान और संजीता भट्टाचार्या आदि शामिल हैं। वहीं दीपिका पादुकोण का एक कैमियो भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें